Maharashtra Potato Recipe : अगर आप रोजाना खाई जाने वाली सब्ज़ियों से हटकर कुछ झटपट और मज़ेदार बनाना चाहते हैं, तो पारंपरिक महाराष्ट्रीयन स्टाइल ‘बटाटा भाजी’ आजमा सकते हैं. आलू और मूंगफली से बनी यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटी होती है. आप इसे बेड़ी पूरी, आम पूरी, रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता…

बटाटा भाजी बनाने के लिए सामग्री
3-4 बड़े आलू, 2-3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1-2 हरी मिर्च, एक चुटकी काली मिर्च, 1 चम्मच मूंगफली का तेल, ½ चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच नींबू का रस, 1-2 बड़े चम्मच तेल, नमक और ताज़ा हरा धनिया.

ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन बटाटा भाजी
बटाटा भाजी बनाने के लिए सबसे पहले, उबले हुए आलू छील लें और उन्हें हाथों से बड़े टुकड़ों में तोड़ लें. इसके बाद, भुनी हुई मूंगफली को मोटा-मोटा कूट लें, उन्हें बारीक पाउडर न बनाएं, क्योंकि कुरकुरापन भाजी का स्वाद बढ़ाता है.

एक पैन में तेल गरम करें और राई (सरसों के दाने) डालें, उन्हें चटकने दें. फिर, जीरा, हींग, करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड तक भूनें. पैन में हल्दी पाउडर और आलू के टुकड़े डालें. स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.

इसके बाद, मोटी कुटी हुई मूंगफली डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि आलू पूरी तरह से मैश न हों, टुकड़ों को साबुत रहने दें. आखिर में नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं. ताज़े कटे हरे धनिये से सजाएं और आंच बंद कर दें.

कैसें परोसें
महाराष्ट्रीयन बटाटा भाजी को गरमा-गरम परोसें. इसका तीखा और कुरकुरा स्वाद बेडमी पूरी के साथ बहुत अच्छा लगता है. आप इसे सादी रोटी या पराठे के साथ भी खा सकते हैं.



Source link

Write A Comment