Oats Cheela Recipe: आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है सही डाइट चुनना. सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी और हेल्थ का बेस बनाता है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो हल्का भी हो, टेस्टी भी लगे और वजन घटाने में मदद भी करे, तो ओट्स का चीला एक दमदार ऑप्शन बन सकता है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आसानी से घर में मिल जाती हैं. ओट्स अपने आप में हेल्दी माना जाता है, लेकिन जब इसे चीला के रूप में बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.

इसमें फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. इससे बार-बार कुछ खाने की आदत भी कंट्रोल में रहती है. अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं या बस हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही साबित हो सकती है.

ओट्स चीला के लिए सामग्री
-1 कप ओट्स (पीसकर पाउडर)
-1/2 कप दही
-1/4 कप पानी (जरूरत के हिसाब से)
-1 प्याज (बारीक कटा)
-1 हरी मिर्च (कटी हुई)
-1/2 कप कद्दूकस गाजर
-नमक स्वाद के अनुसार
-1/2 छोटा चम्मच हल्दी
-1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
-1 चम्मच तेल

बनाने का तरीका
सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें. अब एक बाउल लें और उसमें ओट्स पाउडर, दही और पानी डालकर एक स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला. अब इसमें नमक, हल्दी और अजवाइन डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और गाजर डालकर बैटर को अच्छी तरह मिक्स करें. इसे करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि ओट्स थोड़ा सेट हो जाए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. तैयार बैटर को तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं. मीडियम आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्प होने तक सेकें. आपका टेस्टी ओट्स चीला तैयार है. इसे हरी चटनी या दही के साथ गरम-गरम सर्व करें.

ओट्स चीला खाने के फायदे

1. वजन कम करने में मददगार
ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और कैलोरी इनटेक कम होता है.

2. पाचन बेहतर बनाता है
इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत देता है.

3. ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद
ओट्स धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता. इसलिए ये डायबिटीज वाले लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है.

4. दिल की सेहत के लिए अच्छा
ओट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.

5. दिनभर एनर्जी बनाए रखता है
इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं, जो धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं और आपको दिनभर एक्टिव रखते हैं.



Source link

Write A Comment