Last Updated:

Healthiest Fish To Eat: यदि आप स्वाद के साथ सेहत के लिए भी मछली का सेवन करना चाहते हैं, तो एरी वव्वाल मछली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. इस लेख में जानिए इसे खाने का तरीका और मिलने वाले फायदों के बारे में.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मछली सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद नॉन-वेज फूड्स में से एक है. हर मछली का स्वाद, बनावट और न्यूट्रिएंट्स वैल्यू अलग होता है. कुछ मछलियां प्रोटीन के लिए जानी जाती हैं, तो कुछ दिल और दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करती हैं. आज हम ऐसी ही एक खास मीठे पानी की मछली के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे तमिलनाडु के कई इलाकों में “एरी वव्वाल” मछली के नाम से जाना जाता है.

ये मछली स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कांटे बहुत कम होते हैं, इसलिए बच्चे और बुजुर्ग भी इसे आसानी से खा सकते हैं. इसके अलावा यह दूसरी कई मछलियों की तुलना में सस्ती भी होती है, जिससे हर कोई इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकता है.

सेहत का पावरहाउस
एरी वव्वाल मछली में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. साथ ही इसमें विटामिन A, D, E और विटामिन B12 जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. इतना ही नहीं ये मछली हाई क्वालिटी प्रोटीन का भी बेहतरीन सोर्स है.इसके अलावा इस मछली में सेलेनियम और विटामिन A जैसे एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 भी पाया जाता है, जो इसे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हेल्दी बनाता है.

एरी वव्वाल मछली खाने के फायदे

  • कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने के कारण ये मछली हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं या जो बढ़ती उम्र में हड्डियों की समस्याओं से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह मछली फायदेमंद हो सकती है.
  • इस मछली में मौजूद विटामिन दांतों, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा प्रोटीन का अच्छा सोर्स होने के कारण इसका सेवन मांसपेशियों के विकास और मरम्मत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.
  • विटामिन B12 की अच्छी मात्रा होने के कारण यह मछली नई लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती है. इससे खून की कमी यानी एनीमिया का खतरा कम हो सकता है और तंत्रिका तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है.
  • ये आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाकर बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करने में सहायक हो सकते हैं.
  • हालांकि यह मीठे पानी की मछली है, फिर भी इसमें DHA और EPA जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं. ये दिल को स्वस्थ रखने, दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

सेवन का नियम
इस मछली को सप्ताह में एक या दो बार अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है. बेहतर होगा कि इसे ज्यादा तेल में तलने की बजाय मछली की करी बनाकर या हल्का मसाला लगाकर तवे पर सेंककर खाया जाए. इससे स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिलता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment