Vrat Namkeen Recipe: नवरात्रि या किसी भी व्रत के दौरान सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि खाने के लिए क्या बनाया जाए जो शुद्ध भी हो, स्वादिष्ट भी और लंबे समय तक चल सके. बाजार की नमकीन अक्सर मिलावट और ज्यादा तेल की वजह से भरोसे लायक नहीं लगती, ऐसे में घर पर बनी नमकीन एकदम सही ऑप्शन बन जाती है. खास बात यह है कि अगर आप एक बार सही तरीके से बना लें, तो यह कई दिनों तक क्रिस्पी रहती है और हर बार खाने में उतनी ही टेस्टी लगती है. सिर्फ एक किलो आलू से इतनी ज्यादा नमकीन तैयार हो जाती है कि पूरा डिब्बा भर जाता है और परिवार के सभी लोग आराम से कई दिनों तक इसका मजा ले सकते हैं.

यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी बहुत काम की है जो व्रत में कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना चाहते हैं, लेकिन हेल्थ से समझौता नहीं करना चाहते. इस नमकीन में आलू के लच्छे, ड्राई फ्रूट्स और हल्के मसाले मिलकर ऐसा स्वाद देते हैं कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है.

सही आलू चुनना और लच्छे बनाने की आसान ट्रिक
इस नमकीन का सबसे जरूरी हिस्सा है आलू के लच्छे. इसके लिए आपको बड़े और सख्त आलू लेने चाहिए, ताकि लच्छे अच्छे बनें. आलू को पहले अच्छी तरह धोकर छील लें और तुरंत पानी में डाल दें, इससे उनका रंग काला नहीं होगा. अब मोटे कद्दूकस का इस्तेमाल करते हुए आलू को लंबा और मोटा कद्दूकस करें. ध्यान रखें कि लच्छे सीधे पानी में ही गिरते रहें, इससे उनका एक्स्ट्रा स्टार्च निकलता रहेगा और बाद में नमकीन चिपचिपी नहीं बनेगी. यही छोटा सा स्टेप नमकीन को एकदम कुरकुरा बनाने में सबसे बड़ा रोल निभाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्टार्च निकालना और सही तरीके से सुखाना
जब सारे लच्छे तैयार हो जाएं, तो उन्हें 3 से 4 बार साफ पानी से धो लें. जब तक पानी बिल्कुल साफ न दिखे, तब तक धोते रहें. इसके बाद एक सूती कपड़ा लें और उस पर लच्छों को फैला दें. हल्के हाथ से दबाकर उनका पानी निकालें और फिर 10 से 15 मिनट के लिए पंखे की हवा में छोड़ दें. ध्यान रखें कि इन्हें धूप में नहीं सुखाना है, क्योंकि इससे लच्छे सख्त हो सकते हैं. बस इतना सूखाना है कि उनमें नमी ना रहे, ताकि तलते समय ज्यादा तेल ना सोखें.

तलने का सही तरीका और नमक वाला खास ट्रिक
अब एक कढ़ाई में मूंगफली का तेल या घी अच्छे से गर्म करें. तेल इतना गर्म होना चाहिए कि लच्छे डालते ही तुरंत ऊपर आ जाएं. अब थोड़े-थोड़े लच्छे डालकर तलें. जब लच्छे आधे फ्राई हो जाएं, तब एक खास ट्रिक अपनाएं. सेंधा नमक को पानी में घोल लें और उस पानी को बहुत थोड़ी मात्रा में कढ़ाई में डालें. इससे नमक लच्छों के अंदर तक चला जाता है और नमकीन ज्यादा क्रिस्पी बनती है. लच्छों को सुनहरा होने तक तलें और फिर टिश्यू पेपर पर निकाल लें.

ड्राई फ्रूट्स और बाकी चीजों का सही कॉम्बिनेशन
इस नमकीन को और टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. उसी तेल में मूंगफली, बादाम और मखाने तल लें. इसके अलावा सूखा नारियल और करी पत्ता भी हल्का फ्राई करें. ये सभी चीजें नमकीन में अलग-अलग स्वाद और खुशबू जोड़ती हैं. जब सब चीजें तैयार हो जाएं, तो उन्हें एक बड़ी परात में आलू के लच्छों के साथ मिला लें.

मसालों से आएगा असली स्वाद
जब नमकीन हल्की गर्म हो, तभी उसमें मसाले डालें. इससे मसाले अच्छी तरह चिपकते हैं. इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा पिसा हुआ चीनी डाल सकते हैं, जिससे हल्का खट्टा मीठा स्वाद आएगा. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं ताकि लच्छे टूटें नहीं. यही स्टेप इस नमकीन को सबसे ज्यादा टेस्टी बनाता है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment