होमफोटोलाइफ़फूड

सिर्फ सूजी नहीं, इस खास ट्रिक से बनाएं होटल जैसा मुलायम और टेस्टी हलवा

Last Updated:

सूजी का हलवा बनाने में सही अनुपात बहुत जरूरी होता है. धीमी आंच पर सूजी भूनने से अच्छा स्वाद आता है. केसर वाला पानी हलवे को शाही टच देता है. बेसन का छोटा सा इस्तेमाल टेक्सचर बेहतर बनाता है. अंत में ड्राई फ्रूट्स डालने से स्वाद और बढ़ जाता है.

कई बार हलवा चिपचिपा हो जाता है, कभी सूखा रह जाता है या फिर उसमें वो शाही चमक नहीं आती. असल में इसका कारण छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जो हम अक्सर नजर अंदाज कर देते हैं. वहीं, कुक विद गुड़िया ने लोकल 18 से बताया कि सूजी का हलवा बनाने में सबसे बड़ी गलती लोग सूजी को सही तरीके से नहीं भूनते और पानी व चीनी का अनुपात बिगाड़ देते हैं.

सूजी का हलवा एक ऐसी मिठाई है, जो हर घर में कभी ना कभी जरूर बनती है. चाहे पूजा हो, कोई खास मौका हो या अचानक मीठा खाने का मन हो, सूजी का हलवा सबसे आसान और फटाफट बनने वाला ऑप्शन होता है, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका हलवा वैसा दानेदार और खुशबूदार नहीं बनता जैसा भंडारे या शादी में मिलता है.

अगर इन बेसिक चीजों का ध्यान रखा जाए, तो साधारण हलवा भी शाही स्वाद दे सकता है. इस रेसिपी में कुछ खास ट्रिक्स जैसे केसर वाला पानी और बेसन का हल्का इस्तेमाल आपके हलवे को एकदम अलग लेवल पर ले जाएगा. आइए जानते हैं इस खास और आसान तरीके के बारे में.

Add News18 as
Preferred Source on Google

परफेक्ट हलवा बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट उसका सही माप है. गुड़िया ने बताया कि 1 कटोरी सूजी के लिए 1 कटोरी घी और 3 कटोरी पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इस अनुपात से हलवा न तो सूखा बनेगा और न ही ज्यादा चिपचिपा होगा. सही मात्रा में घी डालने से हलवे में चमक और मुलायमपन आता है.

हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए शुरुआत में ही ड्राई फ्रूट्स को भूनना बहुत जरूरी है. एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम और किशमिश डालें. इन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इससे मेवों में एक अलग खुशबू और क्रंच आ जाता है, जो हलवे को और स्वादिष्ट बनाता है.

अब उबलता हुआ केसर वाला पानी धीरे धीरे सूजी में डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें. जब सूजी पानी सोख ले, तब उसमें चीनी डालें. चीनी को हमेशा बाद में डालना चाहिए, इससे हलवे का रंग और स्वाद दोनों बेहतर रहते हैं. जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे और घी ऊपर दिखने लगे, तब उसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. इसे अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें. अब आपका दानेदार, खुशबूदार और शाही सूजी का हलवा तैयार है.

जब सूजी भुन रही हो, उसी समय दूसरे बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें केसर के धागे डालें और उबाल आने दें. केसर से हलवे को एक प्राकृतिक रंग और शानदार खुशबू मिलती है, जो उसे शाही बनाती है. जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें एक चम्मच बेसन डालें और कुछ देर और भूनें. यह छोटा सा ट्रिक हलवे को एक अलग स्वाद और बेहतर टेक्सचर देता है. बेसन से हलवा ज्यादा सोंधा और दानेदार बनता है.

अब कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर भूनना शुरू करें. सूजी को लगातार चलाते रहें, ताकि वह जले नहीं. जब सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे, तब समझ लें कि यह तैयार हो रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment