होमफोटोलाइफ़फूड

सुबह के नाश्ते में चाहिए स्वाद और सेहत दोनों? पालक-बेसन से बनाएं ये ढोकला

Last Updated:

Palak Dhokla Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो पालक ढोकला एक अच्छा विकल्प हो सकता है. बेसन और पालक से तैयार यह ढोकला कम तेल में बनाया जा सकता है. इसमें दही, पालक, बेसन और मसालों का इस्तेमाल होता है, जबकि राई, तिल और करी पत्ते का तड़का इसका स्वाद बढ़ा देता है. इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ परोसा जा सकता है.

अगर आप भी अच्छी स्वास्थ्य और लाजबाब स्वाद की तलाश कर रहे हैं, आपके लिए पालक ढोकला बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं. बेसन और पालक का संतुलित मिश्रण इस व्यंजन को प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर बना देता हैं. यह नाश्ते, टिफिन या शाम की हल्की भूख के लिए शानदार है.

पालक ढोकला बनाने के लिए एक कप बेसन, एक कप ताजी पालक की प्यूरी, आधा कप दही, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, नमक, चीनी, नींबू का रस और ईनो की जरूरत पड़ती है. हां तड़के के लिए राई, तिल, करी पत्ता और थोड़ा तेल जरूर रखे. ताजा सामग्री इस्तेमाल करने से स्वाद और पौष्टिकता दोगुना बढ़ जाते हैं.

सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर हल्का उबाल लेना चाहिए और ठंडा होने पर उसकी मुलायम प्यूरी (पेस्ट)तैयार करें. अब एक बड़े बर्तन में बेसन, दही और पालक का पेस्ट मिला लेना चाहिए. इसमें मसाले और अन्य सामग्री डालकर ऐसा बैटर तैयार करें, जो ज्यादा गाढ़ा हो और बहुत पतला न हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बलिया जनपद के बांसडीह तहसील अंतर्गत केवटलिया चौबे निवासी मंटू कुमार राजभर के अनुसार, तैयार बैटर यानि घोल में ईनो मिलाना चाहिए और हल्के हाथों से चला दे. पहले से तेल लगी थाली या ढोकला प्लेट में मिश्रण रख दें. अब स्टीमर या कुकर में बिना सीटी लगाए लगभग 15 से 20 मिनट तक भाप में पकाना. अब अगर टूथपिक डालने पर वह साफ बाहर आ जाए, तो समझिए ढोकला तैयार हो गया है.

तड़का लगाने से ढोकले का स्वाद काफी बढ़ जाता हैं. इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म कर ले. अब इसमें राई चटकाएं, फिर तिल और करी पत्ता डाल दें. तड़के को गर्मागर्म ढोकले पर एक समान फैलाएं या उसी में डालकर चला दे. चाहें तो ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल सकते हैं.

यह पालक ढोकला न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषण भी देते हैं. हालांकि, पालक में आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं. बेसन भी प्रोटीन और फाइबर का खजाना कहा जाता हैं. यहीं कारण है कि, पालक ढोकला पचने में भी आसान होता हैं.

पालक ढोकले को हरी धनिया-पुदीना चटनी, मीठी इमली की चटनी या दही के साथ खाया जा सकता है. यह शाम की चाय को बेहतर बना सकता है. कम तेल में बनने के कारण इसे हल्का और संतुलित भोजन माना जाता है. इसका स्वाद बहुत ही आनंददायक होता हैं.

तो क्या आप भी रोजमर्रा के नाश्ते में कुछ नया, पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहते हैं, तो पालक ढोकला जरूर आजमाएं. इसकी आसान विधि, कम समय में और भरपूर पोषण इसे हर रसोई के लिए खास बनाते हैं. यह स्वाद और सेहत का अनोखा मेल है, जो लगभग सभी को पसंद आ सकता है. यकीन मानिए, इसका लाजवाब स्वाद आपको भी दीवाना बना देगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment