सुबह नाश्ते में आज क्या अलग बनाएं हर सुबह यही ख्याल आता है। अगर, आप भी  रोज रोज पोहा और उपमा जैसा नाश्ता कर के बोर हो गए हैं तो आप चावल के आटे का यह टेस्टी नाश्ता बना लें। चावल के आटे से बना फरा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह नाश्ता रेसिपी

फरे बनाने के लिए सामग्री:

  • आटे के लिए सामग्री: एक कप चावल का आटा, पानी ज़रूरत के अनुसार, एक चम्मच घी, नमक स्वाद अनुसार 

  • भरावन के लिए सामग्री: चना दाल आधा कप, उड़द दाल आधा कप, लहसुन की कलियां, अदरक का छोटा टुकड़ा, हरी मिर्च 2, जीरा आधा छोटा चम्मच, हींग चुटकीभर, नमक स्वाद अनुसार, धनिया पाउडर आधा छोटा चम्म, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा हुआ

फरे बनाने की विधि

  • फरे बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल और उड़द दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह दाल को उबाल लें। उबालने के बाद उसे अच्छी तरह से मैश करें। अब उसमें कुटा हुआ लहसुन और अदरक, हरी मिर्च 2, जीरा आधा छोटा चम्मच, हींग चुटकीभर, धनिया पाउडर आधा छोटा चम्म, नमक, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच और बारीक कटा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी स्टफिंग तैयार है। 

  • अब एक कड़ाही में पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तब उसमें नमक और घी डालें। अब उस में चावल का आटा डाले। जब आटे का मिश्रण हल्का गुनगुना हो जाए तब उसे अच्छी तरह से गूंथ लें। 

  • अब, चावल के आटे की लोई लेकर पुरिया बेले। अब पूरी के बीच में एक चम्मच दाल की स्टफिंग को रखें। अब पूरी को बीच से आधा मोड़ लें। ध्यान रहे कि इसे पूरी तरह बंद नहीं करना है, दाल का हिस्सा ऊपर से दिखना चाहिए। इसी तरह सारे फरे तैयार कर लें।

  • अब स्टीमर में पानी डालकर सभी फरे को उसपर रखें और दस मिनट बाद निकालें। आपके चावल की यह शानदार रेसिपी बनकर तैयार है।





Source link

Write A Comment