Last Updated:

Jamshedpur Famous Mutton Paya: जमशेदपुर में जिमको गोलचक्कर के पास जगराज सिंह मटन पाया, पॉट कलेजी और चिकन फ्राई का स्टॉल लगाते हैं. खुद का काम करने का उन्हें इतना शौक था कि उन्होंने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर यह स्टॉल खोला. जगराज के खाने के स्वाद के साथ ही सफाई भी ऐसी है कि लोग बार-बार उनकी दुकान पर आते हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. आज के समय में जहां अधिकतर लोग सुरक्षित नौकरी को ही जीवन का सबसे बड़ा सहारा मानते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने जुनून को ही अपना करियर बना लेते हैं. जमशेदपुर के जगराज सिंह भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर अपने सपनों को साकार करने का फैसला किया. खाने-पीने के शौकीन जगराज सिंह का सपना था कि, भले छोटा लेकिन वह अपना एक अलग पहचान वाला फूड ज्वाइंट शुरू करें, जहां लोगों को स्वाद के साथ-साथ स्वच्छता और गुणवत्ता भी मिले.

स्वाद के साथ, सेहत देने की इच्छा थी
जगराज बताते हैं कि उन्हें शुरू से ही खाने के नए स्वाद तलाशना और लोगों को अच्छा भोजन परोसना पसंद था. इसी जुनून ने उन्हें नौकरी छोड़ने का साहस दिया. उन्होंने तय किया कि वे ऐसा फूड आइटम लोगों तक पहुंचाएंगे, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. इसी सोच के साथ उन्होंने मटन पाया, पॉट कलेजी और चिकन फ्राई का सेटअप शुरू किया. आज उनका यह छोटा सा स्टॉल शहर के फूड लवर्स के बीच खास पहचान बना चुका है.

साफ-सफाई, स्वाद जीत लेगा दिल
जमशेदपुर के जिमको गोलचक्कर के पास हर शाम करीब 5:30 बजे उनका स्टॉल सज जाता है. साफ-सफाई, ताजे मसाले और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण यहां लोगों की भीड़ लग जाती है. खास बात यह है कि जगराज सिंह खुद हर सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखते हैं, ताकि ग्राहकों को हमेशा बेहतर स्वाद मिल सके. यही वजह है कि उनके स्टॉल पर आने वाले ग्राहक दोबारा जरूर लौटकर आते हैं.

मटन पाया सूप की डिमांड
उनके यहां मिलने वाला मटन पाया सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. ग्राहकों का कहना है कि इसका स्वाद शहर में कहीं और आसानी से नहीं मिलता. मात्र 100 रुपये में मिलने वाला मटन पाया सूप लोगों को काफी पसंद आता है. कई ग्राहक मानते हैं कि पाया में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हड्डियों और जोड़ों के लिए भी लाभदायक होते हैं. यही कारण है कि कई लोग नियमित रूप से यहां पहुंचते हैं और पहले से फोन करके अपनी बुकिंग तक करवा लेते हैं.

कुछ घंटों में स्टॉक खत्म
इसके अलावा इनके स्टॉल पर मटन पाया के साथ ही पॉट कलेजी और चिकन फ्राई की भी जबरदस्त मांग देखने को मिलती है. खासकर युवाओं और बच्चों के बीच चिकन फ्राई काफी लोकप्रिय है. मसालों का संतुलित इस्तेमाल और ताजगी इन व्यंजनों को और खास बना देती है. शाम होते-होते यहां ग्राहकों की लंबी कतारें लग जाती हैं और कई बार पूरा स्टॉक कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है.

प्रेरणा है जगराज का सफर
जगराज सिंह की सफलता इस बात का उदाहरण है कि अगर इंसान के अंदर जुनून, मेहनत और जोखिम उठाने का साहस हो, तो वह अपनी अलग पहचान बना सकता है. आज स्थिति यह है कि उनका अधिकांश सामान मात्र तीन घंटे के भीतर ही बिक जाता है. उनका सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुरक्षित रास्ते से हटकर कुछ नया करने का साहस रखते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment