होमफोटोलाइफ़फूड

₹20 की प्लेट, स्वाद ऐसा कि लोग बार-बार लौटें! गाजीपुर की झालमुड़ी बनी सुपरहिट

Last Updated:

अगर आप चटपटा और अनोखा स्वाद पसंद करते हैं, तो गाजीपुर के नवापुरा घाट की अहमदाबादी झालमुड़ी जरूर ट्राई करें. गुजरात में सालों तक हुनर सीखकर लौटे अभिषेक अब अपने खास मसाले और तड़के से लोगों का दिल जीत रहे हैं.

गाजीपुर. इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के झालमुड़ी प्रेम की चर्चा जोरों पर है, लेकिन क्या आपको पता है कि गाजीपुर के नवापुरा घाट पर भी अहमदाबादी तड़के वाली झालमुड़ी ने धूम मचा रखी है.

गुजरात के अहमदाबाद से करीब 20 साल तक झालमुड़ी बनाने की कला सीखकर लौटे अभिषेक अब गाजीपुर के लोगों को अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर कर रहे हैं.

अभिषेक ने अपनी कला को प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात के मशहूर सीजी रोड पर निखारा है. करीब दो दशकों तक वहां काम करने के बाद, वे अपने हुनर को गाजीपुर ले आए हैं. नवापुरा घाट पर सुबह 11 से रात 9 बजे तक लगने वाले उनके ठेले पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिषेक की झालमुड़ी और सेवपुरी का सबसे बड़ा राज उनका खास मसाला है, इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, दालचीनी और इलायची जैसे कई मसालों का एक अनूठा मिश्रण तैयार किया जाता है. झालमुड़ी में प्याज, टमाटर, मिर्च के तड़के के साथ ऊपर से डाले जाने वाले कुरकुरे पापड़ और नींबू का रस इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.

अभिषेक बताते हैं कि वे ₹10 और ₹20 की प्लेट बेचते हैं, लेकिन ₹20 वाली झालमुड़ी सबसे ज्यादा बिकती है. वे कहते हैं, लोग ₹20 खर्च करके भरपूर स्वाद पाना चाहते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि नवापुरा घाट पर घूमने आने वाली महिलाएं और लड़कियां इस तीखी-चटपटी झालमुड़ी की सबसे ज्यादा शौकीन हैं.

अभिषेक रोजाना करीब 100 से 200 प्लेट झालमुड़ी बेच लेते हैं, जिससे उन्हें ₹400 से ₹500 तक की बचत हो जाती है. मेहनत और सादगी के साथ अभिषेक न केवल अपना रोजगार चला रहे हैं, बल्कि गाजीपुर के स्वाद में गुजराती तड़का भी लगा रहे हैं. जिसके कारण लोग इस झालमुड़ी के दिवाने बने बैठे है, जो यहां से एक बार खाकर जाता है, दोबारा जरूर आता है, क्योंकि यहां जैसा स्वाद और कहीं नहीं मिलता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment