Last Updated:

अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड ट्राई करना चाहते हैं, तो मिर्जापुर का यह वेज कबाब स्टॉल आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. यहां 16 तरह के वेज कबाब, कुरकुरे पराठे और सीक्रेट मसालों का ऐसा स्वाद मिलता है, जिसे खाने के बाद लोग बार-बार लौट आते हैं.

मिर्जापुर: वेज कवाब पराठा और वेब रोल के शौकीन है तो मिर्जापुर का यह दुकान बेहद खास है. मिर्जापुर का फूडी वेज कवाब पर 16 तरीके के कवाब तैयार किए जाते हैं. ग्राहकों को अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने के लिए अलग-अलग वैरायटी का कवाब पराठा बनाते हैं.

शहर के गिरधर चौराहा के पास दुकान स्थित शॉप पर वेज जवाब पराठा खाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. वेज रोल का दाम 40 रुपये और वेज कवाब पराठा का दाम 70 रुपये हैं. सोयाबीन का ग्रेवी इसके स्वाद को बढ़ा देता है. उसपर हरी चटनी और प्याज का सलाद मिलने के बाद वाह-वाह करेंगे.

दुकानदार रवि ने लोकल 18 से बताया कि हमारे यहां का वेज कवाब काफी अच्छा होता है. इसमें जो स्वाद होता है, वो जबरदस्त होता है. वेज कवाब बनाने के लिए सोयाबीन और चने की दाल का प्रयोग किया जाता है. यह एकदम फ्रेश रहता है, जिसको उपयोग में लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वेब कबाब के लिए सीक्रेट मसाला बनाया जाता है. घर पर ही इन मसालों को तैयार किया जाता है. इसके अलावा कोई अतिरिक्त चीज नहीं मिलाया जाता है. वेब रोल के साथ ही वेज कवाब बनाया जाता है. हमने ग्राहकों से फीडबैक लिया है. ग्राहकों की डिमांड पर इसके कई प्रकार में तैयार किया जाता है.

रवि ने बताया कि वेज रोल का दाम 35 रुपये हैं. यहां पर करीब 5 वर्षों से दुकान लगा रहे हैं. ग्राहकों को देखकर लग रहा होगा कि कितना बेहतर स्वाद रहता है. वेब कवाब पराठा 70 रुपये का मिलता है. इसमें दो कुरकुरे लजीज स्वादिष्ट पराठे रहते हैं.

सोयाबीन की ग्रेवी, हरी चटनी और सलाद दिया जाता है. अगर आप एक बाद स्वाद का आनंद ले लेंगे तो बार-बार दुकान पर आएंगे. स्वाद के साथ ही कोई ऐसे मसाले तेल या अन्य सामान का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुक्सानदेह हो. स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखते हैं.

पूजा बिंद ने बताया कि यहाँ पर ज्यादातर वेज रोल खाती हूं. यह 40 रुपये में मिलता है. इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. मैंने यहां पर स्वाद का जायका लिया, उसके बाद कहीं पर खाने के लिए नहीं गई. इनके वेज कवाब रोल और पराठे का कोई जवाब नहीं है. शालू सोनकर ने बताया कि वेज कवाब पराठा का स्वाद बेहतरीन है. हम लोग कई बार खा चुके हैं. इधर आते तो स्वाद का आनंद उठाते हैं. लजीज होने की वजह से

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment