Last Updated:
देहरादून सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि चाय के अनोखे स्वाद के लिए भी जाना जाता है. बरसात के मौसम में यहां की मशहूर चाय की दुकानें और कैफे टी लवर्स से गुलजार रहते हैं. कहीं फ्लेवर टी मिलती है तो कहीं पीतल के बर्तन में बनी कुल्हड़ चाय. अगर आप देहरादून में हैं या यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन फेमस चाय की दुकानों पर एक बार जरूर जाएं.
देहरादून ही नहीं बल्कि देशभर में चाय की दीवानगी का लेवल ही अलग है. हमारे देश में चाय एक ऐसा व्यंजन है जो हमारे लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है. सुबह उठो तो मॉर्निंग चाय, रात को जागो तो नींद भगाने के लिए चाय, लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं तो थकान मिटाने के लिए चाय, एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो स्ट्रेस मिटाने के लिए चाय. वहीं बरसात के दिनों में बारिश में गरमा गर्म चाय का स्वाद भला किसको नहीं अच्छा लगता है.
देहरादून के घंटाघर स्थित टी वैली कैफे में आप चाय के 7 तरह के फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं. वैसे तो यहां इलायची, अदरक, केसर, पान, चॉकलेट, रोज फ्लेवर के साथ लोगों को चाय परोसी जा रही हैं, लेकिन बरसात के दिनों में इलायची, अदरक और रोज फ्लेवर काफी ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं. कैफे मालिक राघव ने बताया कि इलायची और अदरक फ्लेवर चाय लोग घर में तैयार कर सकते हैं, लेकिन केसर, रोज और पान जैसे फ्लेवर के लिए उन्हें कैफे या रेस्टोरेंट्स में ही आना पड़ता है.
देहरादून के रायपुर में स्थित हिल व्यू कैफे की चाय देहरादून के कोने-कोने से टी लवर्स को यहां खींच लाती है. यहां पर चार तरफ की चाय मिलती है जिसमें मसाला चाय, ब्लैक टी, ग्रीन टी और इलायची चाय शामिल है. इसके अलावा आप यहां व्हाइट सॉस पास्ता, और रेड पास्ता भी खा सकते हैं जो बहुत फेमस है. यहां आपको सिर्फ 25 में प्रीमियम टी मिल जाएगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पीतल के बर्तन में और बिना चीनी की तैयार की जाने वाली चाय का स्वाद अगर आप लेना चाहते हैं तो आपको नेहरू कॉलोनी आना होगा. मेजर चित्रेश बिष्ट द्वार के नज़दीक ही उप सरपंच चाय कैफे मौजूद है यहां चाय की खास बात यह है कि यह है अच्छा से तैयार की जाती है और पीतल के बर्तन में पकाई जाती है तो इसका अलग ही स्वाद होता है.
इस चाय की खास बात यह है कि यह स्टील या सिल्वर के बर्तन में नहीं तैयार किया जाता है, बल्कि पीतल के बर्तन में बनाई जाती है और इसे पीने से नुकसान नहीं होता क्योंकि इसमें चीनी की बजाय शक्कर डाली जाती है. भले ही इसके पुराने स्वाद से बुजुर्ग लोग जुड़ जाते हैं, यंगस्टर भी इसे बहुत पसंद करते हैं. यहां आप 20 रुपए प्रति कुल्हड़ चाय पी सकते हैं.
देहरादून कि यह छोटी सी दुकान सिर्फ एक चाय पीने का अड्डा नहीं है बल्कि यहां स्थानीय लोग और टूरिस्ट इसके नाम की वजह से आते हैं. दरअसल, दुकान मालिक मुरारी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े फैन है इसलिए उन्होंने उनके नाम पर यह दुकान शुरू की थी और चाय बनाकर लोगों को पिलाना शुरू किया. उन्होंने कहा कि सस्त्रधारा आने वाले पर्यटक ‘मोदी चाय वाला’ दुकान का बोर्ड पढ़कर यहां रुकते हैं और चाय पीते हैं.
इतना ही नहीं बाहर से आने वाले पर्यटक उनकी दुकान पर सेल्फी लेते हैं. क़ई लोग दुकान पर रुककर उनके साथ भी सेल्फी लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर उसे अपलोड करते हैं. मुरारी बताते हैं कि सहस्त्रधारा में उनकी यह दुकान बहुत ज्यादा फेमस हो गई है और टूरिस्ट की वजह से उनकी दुकान सोशल मीडिया पर भी कई बार वायरल हो चुकी है.
देहरादून के राजपुर रोड जाखन में हाफ बीकॉम चाय वाला एक ऐसी दुकान है जहां आप कई तरह की चाय का आनंद ले सकते हैं. इसकी अनोखा नाम भी चलते हुए राहगीरों को रुकने और इस दुकान की शुरुआत से जुड़ी कहानी सुनने को मजबूर हो जाता है.दुकान के मालिक दीपक सैनी की पढ़ाई घर की मुश्किलों के चलते बीच में ही छूट गई थी, वह अपना बीकॉम पूरा नहीं कर पाए थे जिसके बाद उन्होंने हाफ बीकॉम चाय वाला के नाम से दुकान खोली और अपना बिजनेस शुरू कर दिया.वह अदरक और इलाइची की कड़क चाय परोसते हैं.