एक उम्र के बाद चेहरे और आंखों के आसपास झुर्रियां आना पूरी तरह प्राकृतिक और सामान्य है। दरअसल, समय के साथ त्वचा में कोलेजन कम होने लगता है जिससे और इलास्टिन घटने लगता है। इस वजह से चेहरे और आंखों के आसपास झुर्रियां आने लगती हैं। लेकिन अगर कम उम्र में ही आंखों  के पास झुर्रियां आ रही हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। र्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन डॉ। आंचल पंथ बता रही हैं कि कि अगर आंखों केपास की झुर्रियां नज़र आने लगे तो उसे कंट्रोल करने एक लिए ये टिप्स फॉलो करें। 

आंखों के पास की झुर्रियों को ऐसे करें कम:

  • आंखों को रगड़ना बंद करें: बार-बार आंखों को रगड़ने से त्वचा पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंच सकता है। इससे आंखों के आसपास की महीन रेखाएं और झुर्रियां समय से पहले उभर सकती हैं। इसलिए आंखों को रगड़ने की आदत से बचें।

  • एलर्जी का समय पर इलाज कराएं: अगर आंखों में बार-बार खुजली, जलन या एलर्जी की समस्या रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। एलर्जी के कारण बार-बार आंखें मलने की आदत पड़ सकती है, जिससे झुर्रियां बढ़ने का खतरा रहता है। सही इलाज कराने से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।

  • 40 साल की उम्र के बाद जरूरत हो तो चश्मा पहनें: अगर देखने में दिक्कत होने के बावजूद आप चश्मा नहीं पहनते हैं, तो बार-बार आंखें सिकोड़ने (Squinting) की आदत पड़ सकती है। यह आदत आंखों के किनारों पर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को बढ़ा सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही नंबर का चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करें।

  • रोज मॉइश्चराइज़र लगाएं: आंखों के आसपास की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है। इसे हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना मॉइश्चराइज़र या आई क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और झुर्रियां कम नजर आने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 





Source link

Write A Comment