Last Updated:

Gulgula Mithai Recipe: रांची में घर-घर बनने वाली गुलगुला मिठाई की आसान रेसिपी गृहणी उर्मिला बता रही हैं. इसे आटा और गुड़ से 4 स्टेप में बनाया जा सकता है. यह मिठाई बहुत आसानी से बन जाएगी. इसे खाने के बाद लोग उंगलियां तक चट जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में वैसे तो लोग यहां घर-घर कुछ अनोखी रेसिपी बनाते हैं, जिसे हर कोई पसंद करता है. ऐसे में आज हम आपको गुलगुला बनाने की विधि बताने वाले हैं. यह मिठाई खास मौकों पर बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए आटा और गुड़ की आवश्यकता होती है. यह रेसिपी केवल चार स्टेप में तैयार की जा सकती है. इसके खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

जानें गुलगुला की आसान रेसिपी

रांची की गृहणी उर्मिला ने गुलगुला बनाने की विधि साझा की है. उन्होंने बताया कि यह मिठाई खाने में स्वादिष्ट होती है और इसे बनाने के लिए कुछ ही सामग्री की जरूरत पड़ती है. यह रेसिपी मध्यवर्गीय परिवारों में विशेष अवसरों पर बनाई जाती है. उन्होंने बताया कि गुलगुला बनाने के लिए सबसे पहले आटा, थोड़ा मैदा और इलायची पाउडर को मिला लें. इसके बाद, एक पैन में दो गिलास पानी और गुड़ डालकर तब तक गर्म करें, जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए. इस तरह गुड़ का पानी तैयार हो जाएगा.

जानें पेस्ट बनाना और तलना

यहां तैयार किए गए आटे, मैदा और इलायची पाउडर के मिश्रण में गुड़ का पानी धीरे-धीरे मिलाएं. ध्यान रहे कि पेस्ट गाढ़ा रहे और पतला न हो. साथ ही, गैस पर तेल गरम करने के लिए रख दें. जब तेल गरम हो जाए, तो इस पेस्ट को हाथों की मदद से थोड़ा-थोड़ा लेकर तेल में डालें और सुनहरा होने तक तल लें.

अब आपका देसी गुलगुला तैयार

सुनहरा होने पर तले हुए गुलगुले को तेल से बाहर निकाल लें. इस तरह आपका देसी डोनट, जिसे गुलगुला भी कहते हैं, तैयार हो जाएगा. यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है. इसे खाने के बाद आपकी सेहत भी अच्छी हो जाएगी. साथ ही इसे खाने के लिए आप उंगलियां चट जाएंगे.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment