Last Updated:

Rishikesh News : ग्राहक अपनी पसंद का चिप्स का पैकेट चुनते हैं और फिर उसे सब्जियों, सॉस और अलग-अलग टॉपिंग्स के साथ कस्टमाइज करवाते हैं. इसी को Bring Your Own Bag कॉन्सेप्ट कहा जा रहा है. इन दिनों ऋषिकेश इस नए और अनोखे स्ट्रीट फूड कॉन्सेप्ट की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस अनोखे स्टार्टअप की शुरुआत ओंकार ने की है. लोकल 18 से ओंकार बताते हैं कि उनका सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला आइटम ब्लू चिप्स मैजिक मसाला है.

ऋषिकेश. उत्तराखंड का ऋषिकेश अपनी आध्यात्मिक पहचान, खूबसूरत घाटों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए देशभर में मशहूर है, लेकिन अब यह शहर एक नए और अनोखे स्ट्रीट फूड कॉन्सेप्ट की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. यहां पहली बार BYOB यानी “Bring Your Own Bag” कॉन्सेप्ट की शुरुआत की गई है, जो पारंपरिक स्नैक्स को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करता है. इस कॉन्सेप्ट में ग्राहक अपनी पसंद का चिप्स का पैकेट चुनते हैं और फिर उसे अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों, सॉस और अलग-अलग टॉपिंग्स के साथ कस्टमाइज करवाते हैं.

इस अनोखे स्टार्टअप की शुरुआत ओंकार ने की है, जो इस कॉन्सेप्ट को दिल्ली से ऋषिकेश लेकर आए हैं. लोकल 18 से ओंकार बताते हैं कि ऋषिकेश में इस तरह का कोई स्ट्रीट फूड कॉन्सेप्ट पहले मौजूद नहीं था, इसलिए उन्होंने कुछ नया और अलग करने की सोच के साथ इसकी शुरुआत की. उनके अनुसार BYOB का मतलब “Bring Your Own Bag” है, जहां ग्राहक किसी भी फ्लेवर का चिप्स चुन सकते हैं और उसे अपनी पसंद के स्वाद में बदल सकते हैं. यह केवल चिप्स खाने का अनुभव नहीं, बल्कि अपनी पसंद का स्नैक तैयार करने का एक मजेदार तरीका है.

टमाटर से खीरा तक…क्या क्या मिलाते हैं?

इस कस्टमाइज्ड स्नैक में चिप्स के साथ ताजा टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, प्याज और स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियां मिलाई जाती हैं. इसके बाद अलग-अलग तरह की सॉसेज डाली जाती हैं और ग्राहक की पसंद के अनुसार स्पाइस लेवल भी तय किया जाता है. पूरा मिश्रण अच्छी तरह मिक्स करने के बाद एक ऐसा स्वाद तैयार होता है, जो सामान्य चिप्स से बिल्कुल अलग अनुभव देता है. यही खासियत लोगों को बार-बार इस स्टॉल तक खींच रही है. ओंकार बताते हैं कि उनका सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला आइटम “ब्लू चिप्स मैजिक मसाला” है. इसमें पहले चिप्स के पैकेट को खास तरीके से दोनों तरफ से काटा जाता है. फिर उसमें बारीक कटी हुई सब्जियां और स्वीट कॉर्न डाले जाते हैं. इसके बाद अलग-अलग सॉसेज मिलाकर पूरे मिश्रण को अच्छी तरह तैयार किया जाता है. इसका स्वाद लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यह उनके स्टॉल का बेस्ट-सेलर बन चुका है.

शुरुआत सिर्फ 99 रुपये से

सिर्फ BYOB ही नहीं, यहां ग्राहकों के लिए कोल्ड कॉफी, मॉकटेल और कई कॉम्बो ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि वीकेंड ऑफर की शुरुआत सिर्फ 99 रुपये से होती है, जो एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त माना जाता है. कम बजट में नया स्वाद चखने का यह विकल्प युवाओं और पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहा है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Write A Comment