Last Updated:

कच्चे कटहल से बना चटपटा अचार खाने का स्वाद दोगुना कर देता है. सरसों के तेल और मसालों से तैयार यह देसी अचार रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

घर के खाने के साथ अचार मिल जाए तो साधारण खाना भी स्वादिष्ट लगने लगता है. अगर आप आम, नींबू और मिर्च के अचार से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो कच्चे कटहल का अचार ट्राई कर सकते हैं. इसमें कटहल को मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद खट्टा, मसालेदार और चटपटा हो जाता है. इसे बनाने के लिए ज्यादा मुश्किल सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती.

इस अचार के लिए करीब 1 किलो कच्चा कटहल लें. इसके अलावा 4 से 5 बड़े चम्मच सरसों, 2 बड़े चम्मच सौंफ, 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना, 1 से 2 बड़े चम्मच कलौंजी, 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक लें. अचार का स्वाद बढ़ाने के लिए 3 से 4 बड़े चम्मच सिरका या नींबू का रस लिया जा सकता है. करीब 1 से 1.5 कप सरसों का तेल भी चाहिए.

सबसे पहले कटहल तैयार करें

कच्चे कटहल को काटना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए हाथ और चाकू पर थोड़ा तेल लगा लें. कटहल का छिलका हटाकर उसे मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को अच्छी तरह धोकर पानी सुखा लें. इसके बाद कटहल को हल्का उबाल सकते हैं, लेकिन उसे पूरी तरह गलाना नहीं है. बस इतना पकाएं कि टुकड़े थोड़े नरम हो जाएं और अपना आकार बनाए रखें. अब इन्हें कपड़े या प्लेट पर फैलाकर अच्छी तरह ठंडा और सुखा लें.

मसाला तैयार करने का तरीका

एक पैन में सरसों, सौंफ और मेथी दाने को हल्का सा भून लें. इन्हें ज्यादा काला नहीं करना है. ठंडा होने के बाद इन मसालों को दरदरा पीस लें. अब एक बड़े बर्तन में कटहल के टुकड़े डालें और इसमें पिसे हुए मसाले, कलौंजी, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

ऐसे लगेगा अचार का असली स्वाद

अब सरसों के तेल को पैन में गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा होने दें. हल्का गुनगुना तेल कटहल और मसालों के ऊपर डालें. इसके बाद इसमें सिरका या नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. ध्यान रखें कि कटहल के हर टुकड़े पर मसाला और तेल अच्छी तरह लग जाए.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment