Last Updated:

Hilly Desi Mango Powder Recipe: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पहाड़ी इलाके में गर्मी के मौसम में ग्रामीण देशी स्टाइल में आमचूर बनाकर अमचूर को अपने भोजन में शामिल करते हैं. चूंकि अमचूर का स्वाद प्राकृतिक होता है और कच्चे आम के फल से बनाया जाता है इसलिए और भी लजीज होता है. कैसे बनता है देसी ्मचूर यहां जानें पूरी रेसिपी…

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पहाड़ी इलाके में बनाए जा रहे अमचूर की खासियत उसका शुद्ध देसी होना है इसमें किसी तरह का कोई केमिकल उपयोग नहीं किया जाता है. यही वजह है कि बाजारों में मिलने वाले अमचूर के मुकाबले लोग देसी स्टाइल में बने अमचूर को ज्यादा पसंद करने लगे हैं कैसे बनता है देशी आमचूर देखिए ये रिपोर्ट…

प्रदीप कुमार रत्नाकर के अनुसार, अमचूर बनाने के लिए लोग जंगल जाते हैं और पेड़ों से हवा के कारण गिरे कच्चे आमों को बीनकर घर लाते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक होती है, जिसमें किसी भी प्रकार का कृत्रिम हस्तक्षेप नहीं होता. घर लाने के बाद कच्चे आमों को पानी में भिगोकर अच्छी तरह धोया जाता है, फिर उनका छिलका निकालकर उन्हें धूप में सुखाया जाता है. यह सुखाने की प्रक्रिया करीब एक महीने तक चलती है, जिससे आम पूरी तरह सूख जाते हैं.

पिसाई कर बनता है शुद्ध आमचूर पाउडर
प्रदीप बताते हैं कि जब आम अच्छी तरह सूख जाते हैं, तब उन्हें कूटकर पीसा जाता है और पाउडर बना लिया जाता है. इस पाउडर को डिब्बों या प्लास्टिक में सुरक्षित रखा जाता है ताकि उसमें कीड़े न लगें. यह देसी अमचूर पूरे साल चलता है, सब्जी या अन्य व्यंजनों में खट्टापन लाने के लिए एक-एक चम्मच इसका उपयोग किया जाता है, जिससे भोजन का स्वाद बढ़ जाता है.

बिना मिलावट के सेहत के लिए फायदेमंद
ग्रामीणों का मानना है कि घर में बना आमचूर पूरी तरह शुद्ध होता है, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं होती. बाजार में मिलने वाले अमचूर की तुलना में यह ज्यादा सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है.

ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में ज्यादा प्रचलन 
यह परंपरा मुख्य रूप से पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिलती है, शहरों में लोग इस प्रक्रिया से कम परिचित हैं, जबकि गांवों में यह आज भी रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment