Last Updated:

How to cut mango without making hand dirty: पके आम को काटते समय उसका रस, गूदा सब हाथ में लग जाता है. ऐसे में काफी लोग इससे बचते हैं. लेकिन, आप यहां बताए ये 4 आसान से ट्रिक्स अपना कर बिना हाथ गंदे किए ही, बहुत आराम से छिलके से आम काट लेंगे. यकीन नहीं तो ये टिप्स आजमाकर देखिए एक बार…

Zoom

इन ट्रिक्स से आम काटें, हाथ भी नहीं होंगे गंदे.

फलों के राजा आम का हर किसी को गर्मियों में बेसब्री से इंतजार रहता है. रसीला और मीठा आम बच्चों का भी फेवरेट होता है. भारत में आम की कई वेरायटी मिलती है और सभी का स्वाद, आकार, रंग-रूप एक-दूसरे से थोड़ा बहुत अलग होता है. वहीं, कच्चे आम से लोग आम पन्ना, चटनी आदि बनाकर खाते हैं तो पके हुए आम को काटकर, मैंगो शेक, आइसक्रीम आदि बनाकर खाना पसंद करते हैं. कुछ लोगों को आम काटना पसंद नहीं होता है, क्योंकि इसका छिलका उतारते समय आम के रस, गूदे हाथों में लग जाते हैं और हाथ पूरा गंदा हो जाता है. आपको भी आम काटना पसंद नहीं, तो आपको यहां बहुत ही सिंपल से तरीके से बिना हाथ गंदे किए आम काटने की ट्रिक्स बता रहे हैं.

हाथ बिना गंदे किए आम काटने का तरीका

1. ग्लास वाला तरीका- ये तरीका बहुत ही आसान है. इससे ट्राई करके देखिए आपके हाथ बिना गंदे हुए आम का गूदा बड़ी आसानी से निकल आएगा. इसके लिए पहले आम को लंबाई में गुठली के दोनों तरफ से काट लें. अब आप एक टुकड़े के किनारे को गिलास के मुंह पर रखें. इसे धीरे-धीरे नीचे की तरफ दबाएं. अपने आप छिलके से आम का गूदा बाहर आकर गिलास में गिर जाएगा.

2. हेजहॉग कट- इसके लिए पहले आप आम को दो टुकड़ों में काट लें. अब एक चाकू की मदद से अंदर गूदे में चौकोर कट लगाएं. छिलके को न हटाएं या काटें. अब हाथों से पकड़ कर छिलके को पीछे की तरफ मोड़ दें. आम के छोटे-छोटे साइज में कटे क्यूब बाहर निकल आएंगे. इन्हें फोर्क या टूथपिक से आप खाने का मजा लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. चम्मच से निकालें- आम को पानी से धो लें. बीचों-बीच काटकर दो हिस्से कर दें. एक कटोरा रखें. अब चम्मच की मदद से गूदे को निकाल कर इसमें डालें. हाथों में आम बिल्कुल भी नहीं लगेगा. आप चम्मच से आम खाएं.

4. अगर आम बहुत पक गया है तो ऊपर छोटा सा कट लगाए. इसे दबाएंगे ताकि गूदा ढीला हो जाए. अब चम्मच से गूदे को निकाल कर खाएं.

कुछ टिप्स

आम को पहले आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ठंडा हो जाए. इससे रस कम निकलता है, आपके हाथ भी साफ रहेंगे.
आम काटते समय छोटे चाकू की बजाय चौड़ा चाकू यूज करें. इससे आसानी से आम सही तरीके से कट जाएगा.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment