Last Updated:
शाम के नाश्ते के लिए चीज रोल एक बेहतरीन विकल्प है. यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से पिघले चीज से भरा होता है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. तो अगर बच्चों के खुश करने का सोच रहे हैं आइडिया तो इसे जरूर बनाएं.
बनाइए बच्चों के फेवरेट चीज रोल, तरीका भी है आसान. Image AI
अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ टेस्टी, कुरकुरा और झटपट बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो चीज रोल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से पिघले हुए चीज से भरे ये रोल खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. खास बात यह है कि इन्हें घर में मौजूद साधारण सामग्री से आसानी से तैयार किया जा सकता है. बच्चों की पार्टी हो, मेहमानों की आवभगत या फिर चाय के साथ स्नैक, चीज रोल हर मौके के लिए एक परफेक्ट डिश है.
आवश्यक सामग्री
8 ब्रेड स्लाइस
1 कप मोजरेला चीज या प्रोसेस्ड चीज (कद्दूकस किया हुआ)
2 उबले आलू
1 बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच मैदा
4 बड़े चम्मच पानी
ब्रेड क्रम्ब्स
तलने के लिए तेल
- बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपका स्वादिष्ट फिलिंग मिश्रण तैयार है. - अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को चाकू की मदद से काट दें. प्रत्येक ब्रेड स्लाइस को बेलन से हल्का दबाकर पतला कर लें. इससे रोल बनाना आसान होगा.
- एक छोटे बाउल में मैदा और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. यह रोल को सील करने में मदद करेगा.
- अब ब्रेड के बीच में तैयार चीज मिश्रण रखें और सावधानी से रोल का आकार दें. किनारों को मैदा के घोल की मदद से अच्छी तरह बंद कर दें ताकि तलते समय फिलिंग बाहर न निकले.
- इसके बाद तैयार रोल्स को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें. इससे रोल्स ज्यादा कुरकुरे बनेंगे. यदि चाहें तो रोल्स को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख सकते हैं, जिससे उनका आकार बना रहेगा.
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. मध्यम आंच पर रोल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जब रोल गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
परोसने का तरीका
गर्मागर्म चीज रोल को टमाटर सॉस, मिंट चटनी या मेयोनेज़ के साथ परोसें. रोल को बीच से काटने पर अंदर से निकला हुआ पिघला चीज इसका स्वाद और आकर्षक बना देता है.
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
फिलिंग में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज या स्वीट कॉर्न मिला सकते हैं.
ज्यादा चीजी स्वाद के लिए मोजरेला और प्रोसेस्ड चीज दोनों का इस्तेमाल करें.
हेल्दी विकल्प के लिए रोल्स को डीप फ्राई करने की बजाय एयर फ्रायर या ओवन में बेक किया जा सकता है.
बच्चों के लिए इसमें हल्के मसालों का प्रयोग करें.
कुरकुरे, चीजी और स्वाद से भरपूर ये चीज रोल मिनटों में तैयार हो जाते हैं. एक बार इन्हें बनाकर देखिए, घर के सभी सदस्य बार-बार इसकी फरमाइश करेंगे. तो एक बार इन्हें जरूर बनाकर ट्राई करें.