Chana Dal Kofta Recipe: आप हर बार एक जैसी कोफ्ते की सब्जी बनाकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग स्वाद तलाश रहे हैं, तो चना दाल कोफ्ते आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. आमतौर पर घरों में लौकी, पनीर, आलू या कद्दू के कोफ्ते बनाए जाते हैं, लेकिन चना दाल से बने कोफ्ते स्वाद और पोषण दोनों के मामले में एक कदम आगे हैं. इनका हल्का कुरकुरापन, मसालों की खुशबू और खास ग्रेवी का फ्लेवर खाने का मजा दोगुना कर देता है. मशहूर शेफ प्रियंका कपूर ने सोशल मीडिया पर चना दाल कोफ्ते की आसान रेसिपी शेयर की है, जो कम समय में तैयार हो जाती है.
इस रेसिपी की सबसे खास बात इसकी ग्रेवी है, जिसमें सांभर मसाले और छोटे प्याज का इस्तेमाल किया गया है. यही ट्विस्ट इसे रेगुलर कोफ्ते की सब्जी से अलग बनाता है, अगर घर में मेहमान आने वाले हैं, वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं या बच्चों को दाल खिलाने का नया तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.
कोफ्ते के लिए जरूरी सामग्री
1. 1.5 कप पकी हुई चना दाल
2. 2 छोटे चम्मच बारीक कटा अदरक
3. 1 बारीक कटी हरी मिर्च
4. 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
5. 2 से 3 बड़े चम्मच बेसन
6. 1 छोटा चम्मच हल्का कुचला हुआ अनारदाना
7. 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
8. स्वादानुसार नमक
ग्रेवी के लिए सामग्री
1. 3 मीडियम आकार के टमाटर
2. 1 छोटा चम्मच अजवाइन
3. 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
4. 1 बड़ा चम्मच सांभर मसाला
5. आधा कप छोटे प्याज
6. 2 कप गर्म पानी
7. 1 बड़ा चम्मच देसी घी या तेल
8. स्वादानुसार नमक
ऐसे तैयार करें कोफ्ते का मिश्रण
एक बड़े बाउल में पकी हुई चना दाल डालें. ध्यान रखें कि दाल में ज्यादा पानी न हो, वरना कोफ्ते टूट सकते हैं. अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, अनारदाना और नमक डालें. इसके बाद 2 से 3 चम्मच बेसन मिलाएं. बेसन कोफ्तों को अच्छी तरह बांधने में मदद करता है. सभी चीजों को हाथों से मिक्स करें और अखरोट के आकार की छोटी-छोटी गोलियां बना लें.
फ्राई करें या एयर फ्राई, दोनों तरीके आसान
अगर आप पारंपरिक स्वाद पसंद करते हैं, तो कड़ाही में तेल गर्म करें और कोफ्तों को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. वहीं, अगर आप कम तेल वाला विकल्प चाहते हैं, तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें. कोफ्तों को 200 डिग्री सेल्सियस पर करीब 15 मिनट तक एयर फ्राई करें. इससे कोफ्ते बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनेंगे.
ग्रेवी में छिपा है खास स्वाद का राज
एक कड़ाही में देसी घी या तेल गर्म करें. इसमें अजवाइन डालें और हल्का चटकने दें. अब टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह चलाएं. इसके बाद सांभर मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. मसालों को 2 से 3 मिनट तक पकाएं, जब तक किनारों से तेल अलग न दिखने लगे. ब इसमें बीच से कटे छोटे प्याज डालें और दो मिनट तक भूनें. फिर 2 कप गर्म पानी डालकर कड़ाही को ढक दें. ग्रेवी को 3 से 4 मिनट तक पकने दें, ताकि प्याज नरम हो जाएं और मसालों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाए.
View this post on Instagram