Last Updated:

Mango Candy Papad Recipe: निमाड़ की यह पारंपरिक रेसिपी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है और हर मौसम में आम की मिठास को बनाए रखने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका मानी जाती है.

Food News: गर्मी और बारिश का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार छा जाती है. आम एक ऐसा फल है, जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है. लोग इसे सीधे खाने के साथ-साथ इससे कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाते हैं. इन्हीं में से एक आम पापड़, जिसे आम कैंडी या अमावट भी कहा जाता है. यह बच्चों, बुजुर्गों तक सभी को बेहद पसंद आता है और खास बात ये कि इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

निमाड़ क्षेत्र में आम पापड़ और आम कैंडी बनाने की परंपरा काफी पुरानी है. यहां लगभग हर घर में गर्मी के मौसम में इसे बनाकर रखा जाता है, ताकि बारिश और बाद के दिनों में भी आम का स्वाद लिया जा सके. खासकर बादामी आम से बना आम पापड़ यहां ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि इसका स्वाद हल्का मीठा और थोड़ा खट्टा होता है.

एक ही तरीके से कैंडी और पापड़ बनाएं
इसे बनाने वाले कुश पटेल कहते है कि एक ही रेसिपी से दो स्वाद मिलती है. निमाड़ की खासियत यह कि यहां एक ही रेसिपी से आम पापड़ और आम कैंडी दोनों तैयार किए जाते हैं. बच्चे इसे कैंडी की तरह खाते हैं, वहीं बड़े लोग इसे पापड़ के रूप में पसंद करते हैं. उपवास में भी इसका सेवन किया जाता है, जिससे इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है.

नोट करें सामग्री
पके आम का गूदा: 500 ग्राम
चीनी: 100 से 150 ग्राम (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर: 1/3 छोटा चम्मच

बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले पके आम को छीलकर उसके टुकड़े कर लें और मिक्सर में डालकर पतला पल्प तैयार कर लें. यदि आम थोड़ा खट्टा है तो इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं. चाहें तो इलायची पाउडर डालकर खुशबू और स्वाद बढ़ा सकते हैं.
  • अब इस तैयार मिश्रण को एक साफ प्लेट या पॉलिथीन शीट पर पतली परत में फैलाएं. इसके बाद इसे तेज धूप में सुखाने के लिए रख दें. आम की यह परत सूखने में लगभग 3 से 4 दिन का समय लेती है. ध्यान रखें कि इसे रोज धूप में रखें ताकि यह अच्छी तरह सूख जाए.
  • जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो इसे काटकर आम पापड़ या कैंडी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

लंबे समय तक रहेगा सुरक्षित
आम पापड़ को एक एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. यह खराब नहीं होता और लंबे समय तक स्वाद बनाए रखता है.

घर पर ही मिलेगा बाजार जैसा स्वाद
इस आसान विधि से आप घर पर ही बाजार जैसी स्वादिष्ट आम कैंडी और आम पापड़ बना सकते हैं. यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि बच्चों के लिए हेल्दी विकल्प भी है. निमाड़ की यह पारंपरिक रेसिपी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है और हर मौसम में आम की मिठास को बनाए रखने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका मानी जाती है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link

Write A Comment