Last Updated:

लहसुन, मिर्च और धनिया पत्ता को कूटकर ठेचा तैयार करें. कढ़ाई में तेल, जीरा, राई और करी पत्ता का छौंक लगाएं. फिर ठेचा मिश्रण, पनीर और मसाले डालकर भूनें. अब चावल मिलाकर 2 मिनट फ्राई करें. ऊपर से नींबू निचोड़ें. त्योहारों में स्वाद बदलने के लिए यह बहुत चटपटा विकल्प है.

ख़बरें फटाफट

रांचीः ठेचा पनीर राइस एक स्वादिष्ट और चटपटा व्यंजन है. जिसे घर पर आसानी से 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है. यह व्यंजन लहसुन, धनिया पत्ता, मिर्च और पनीर के साथ बनाया जाता है. जो इसे एक रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है.

ठेचा पनीर राइस बनाने की विधि
रांची की गृहिणी नेहा ने ठेचा पनीर राइस बनाने की विधि बताई है. सबसे पहले ठेचा चावल को अलग रख दें. फिर 4-5 लहसुन की कली, मिर्च और धनिया पत्ता को कूटनी में दरदरा कूट लें. इसे पीसना नहीं है, बल्कि दरदरा रखना है. कूटे हुए मिश्रण को भी अलग रख दें.

पकाने की प्रक्रिया
एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें जीरा, राई और करी पत्ता का छौंक लगाएं. इसके बाद कूटा हुआ ठेचा मिश्रण कढ़ाई में डाल दें. थोड़ा सा पनीर छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें मिलाएं. फिर हल्का नमक, थोड़ी हल्दी, थोड़ा धनिया पाउडर और थोड़ा मिक्स मसाला डालकर पनीर को सुनहरा होने तक भूनें.

कब डालना है चावल?
जब पनीर सुनहरा हो जाए, तो पहले से अलग रखे हुए चावल को कढ़ाई में डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक फ्राई करें .इससे ज्यादा फ्राई न करें. चावल को नीचे उतारने से पहले, इसमें आधा नींबू निचोड़ दें और अच्छी तरह मिलाकर गरमागरम परोसें.

मिठाई के बाद चटपटा विकल्प
रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर अक्सर मिठाई खाते-खाते लोग परेशान हो जाते हैं और मुंह मीठा हो जाता है. ऐसे में स्वाद बदलने के लिए पनीर ठेचा राइस एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह लंच के लिए एक चटपटा और रेस्टोरेंट स्टाइल फ्राइड राइस है, जिसे कम समय और कम लागत में घर पर बनाया जा सकता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment