khatti meethi mango launji: कच्चे आम इन दिनों खूब मिल रहे हैं. इससे आमतौर पर लोग सबसे ज्यादा चटनी बनाकर खाते हैं. कुछ लोग लू से बचने के लिए आम पन्ना भी बनाकर पीते हैं, लेकिन आपने कभी आम की खट्टी-मीठी लौंजी बनाकर खाई है? आम की लौंजी को आम की खट्टी-मीठी चटनी या गलका भी कहते हैं. ये बेहद ही स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी काफी आसान है. आप गर्मियों में इसे बनाकर स्टोर कर सकते हैं. जब भी सब्जी, दाल बनाने का मन ना करे तो आप इस आम की लौंजी के साथ रोटी, पराठा, पूड़ी खा सकते हैं. बच्चों को भी ये जरूर पसंद आएगा. आम की खट्टी-मीठी लौंजी की रेसिपी के बारे में बता रही हैं शेफ निशा मधुलिका. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल NishaMadhulika पर इसे बनाने की रेसिपी का वीडियो शेयर किया है. एक बार बनाकर देखिए ये खट्टी-मीठी आम की लौंजी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment