होमफोटोलाइफ़फूड

कड़ाही में बनाएं होटल जैसा परफेक्ट चिकन रोस्टेड, ट्राई करें ये आसान रेसिपी

Last Updated:

Chicken Roast Easy Nonveg Recipe: अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं और घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसका स्वाद रेस्टोरेंट जैसा लगे, तो चिकन रोस्टेड की यह रेसिपी आपके काम आ सकती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ओवन होना जरूरी नहीं है, कड़ाही में भी चिकन को आसानी से रोस्ट किया जा सकता है. मसालों में मैरिनेट करने के बाद चिकन को सही तरीके से पकाने से बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. आखिर चिकन को किस तरह मैरिनेट करें और कड़ाही में कैसे बनाएं परफेक्ट चिकन रोस्टेड, जानिए पूरी रेसिपी.

अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं और घर पर कुछ स्वादिष्ट और अलग बनाना चाहते हैं, तो चिकन रोस्टेड आप अपने घर में आसानी से बना सकते है. इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत नहीं लगती और मसालों की मदद से इसका स्वाद काफी लाजवाब हो जाता है, खास बात यह है कि इसे आप ओवन के अलावा कड़ाही में भी आसानी से बना सकते हैं.

चिकन रोस्टेड बनाने के लिए सबसे पहले करीब 500 ग्राम चिकन लें. इसके साथ 3 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला और आधा चम्मच जीरा पाउडर लें, स्वाद के अनुसार नमक, एक चम्मच नींबू का रस को भी डाल दे.

इसके बाद चिकन के सभी टुकड़ों को इस मिश्रण में डालकर हाथों से अच्छी तरह मसाला लगाएं. चिकन को कम से कम 30 मिनट के लिए ढककर रखें, ज्यादा स्वाद के लिए इसे 2 से 4 घंटे तक फ्रिज में मैरिनेट के रख सकते है. इसके बाद इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब गैस पर एक मोटी तली वाली कड़ाही रखें और उसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म करें, तेल गर्म होने के बाद मैरिनेट किया हुआ चिकन कड़ाही में डालें. इसे मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक पकाते रहे और बीच-बीच में पलटते रहें, चिकन को ढककर धीमी आंच पर पकाने से यह अंदर तक अच्छी तरह पक जाता है.

जब चिकन लगभग पक जाए और पानी सूखने लगे तो आंच थोड़ी तेज कर दें. अब चिकन के टुकड़ों को लगातार पलटते हुए तब तक रोस्ट करें, जब तक उनका बाहरी हिस्सा सुनहरा और हल्का कुरकुरा न हो जाए, अगर आपके पास ओवन या एयर फ्रायर है तो मैरिनेट किए चिकन को उसमें भी रोस्ट भी कर सकते है.

चिकन के अच्छी तरह रोस्ट हो जाने के बाद गैस बंद कर दें, और उसके ऊपर से थोड़ा चाट मसाला, नींबू का रस और बारीक कटी हरी धनिया डाल सकते हैं. चाहें तो प्याज के गोल टुकड़े और नींबू के साथ इसे खा सकते है. इसका मसालेदार और हल्का कुरकुरा स्वाद खाने में काफी अच्छा लगता है.

इस आसान रेसिपी से अपने घर ही होटल या रेस्टोरेंट जैसा चिकन रोस्टेड बना सकते है.इ सके लिए आप को थोड़ा समय देना होगा और बाजार से बताए गए आइटमों को लाना होगा. जिसके बाद यह घर में आसानी से कम पैसे में तैयार हो जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment