Last Updated:
How to Cook Dal the Right Way: चावल और रोटी के साथ दाल हर कोई खाना पसंद करता है. दाल एक मुख्य भोजन है. प्रोटीन से भरपूर दाल बनाना तो बहुत आसान है, लेकिन क्या आप दाल को सही तरीके से हर दिन बना रहे हैं? कहीं आप प्रेशर कुकर में गलत तरीके से दाल को तो नहीं पकाते आ रहे हैं? सिर्फ दाल को धोकर कुकर में दाल, पानी, नमक, हल्दी डालकर पैक कर देना सही नहीं है. जानिए, दाल सही तरीके से बनाने का तरीका.
क्या आप दाल इस तरीके से बनाते हैं?
How to Cook Dal the Right Way: दाल कई तरह की होती हैं. ये दालें प्रोटीन का भंडार है. देश में चावल-रोटी के साथ दाल लोग सबसे ज्यादा खाते हैं. नॉनवेज नहीं खाने वाले लोगों के लिए प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है ये दाल. काफी लोग दाल प्रेशर कुकर में बनाते हैं तो कुछ भगोने में दाल बनाना पसंद करते हैं. हालांकि, दाल बनाने के लिए लोग कुकर में दाल, पानी, हल्दी और नमक डालकर कुकर को पैक कर देते हैं. क्या आप जानते हैं कि आपमें से अधिकतर लोग दाल को गलत तरीके से पकाते हैं? बस दाल को धोकर प्रेशर कुकर में पका देना दाल बनाने का सही तरीका नहीं है. दाल पकाने का सही तरीका क्या है, इस बारे में बताया है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया. इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दाल बनाने के सही तरीके के बारे में बताया है.
दाल पकाने का सही तरीका क्या है? (Dal pakane ka sahi tarika kya hai)
-शेफ पंकज के अनुसार, सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से पानी से धो लें. अब इसे डायरेक्ट कुकर में पानी, दाल, नमक, हल्दी डालकर पैक न कर दें, बल्कि दाल को साफ पानी में डालकर 30 मिनट के लिए भिगोने के लिए रख दें.
-जिस पानी में आपने दाल को भिगोया है, उसे इस्तेमाल में न लाएं, इस पानी को फेंक दें. दरअसल, इसमें फाइटिक एसिड (Phytic Acid) मौजूद होता है, जो एक एंटी-न्यूट्रिएंट है. ये आयरन, जिंक व कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है.
View this post on Instagram