Last Updated:

अगर डोसा बैटर बच गया है तो उसे फेंकने या दोबारा वही डोसा बनाने की जरूरत नहीं है. इससे आप कुछ झटपट और टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं, जिन्हें खाकर हर कोई मजा लेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डोसा बनाते समय अक्सर बैटर जरूरत से ज्यादा तैयार हो जाता है और बाद में बच जाता है. कई लोग इसे फ्रिज में रखकर भूल जाते हैं या दोबारा वही डोसा बनाकर खा लेते हैं. लेकिन अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो बचे हुए डोसा बैटर से कई झटपट डिश तैयार की जा सकती हैं. इससे न सिर्फ बैटर खराब होने से बचेगा, बल्कि घरवालों को भी नया स्वाद मिलेगा. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से वही बैटर शानदार नाश्ता या शाम का स्नैक बन सकता है.

बचा हुआ डोसा cइसके लिए बैटर में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और थोड़ा हरा धनिया मिला दें. तवा गर्म करें और थोड़ा मोटा घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं. ऊपर से हल्का तेल डालें और दोनों तरफ से सेंक लें. यह डिश बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम बनती है. नारियल चटनी या सॉस के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

क्रिस्पी पनियारम करें ट्राई
अगर आपके पास पनियारम पैन है, तो बचे बैटर से स्वादिष्ट पनियारम बनाए जा सकते हैं. बैटर में प्याज, करी पत्ता, कद्दूकस गाजर और मसाले डालें. पैन के हर खाने में थोड़ा तेल डालें और बैटर भर दें. कुछ मिनट बाद पलट दें. बाहर से सुनहरे और अंदर से नरम पनियारम तैयार हो जाएंगे. यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आते हैं.

बैटर से बनाएं चीला स्टाइल स्नैक
अगर जल्दी कुछ बनाना है, तो बैटर में थोड़ा बेसन, अजवाइन, नमक और सब्जियां मिलाकर चीला जैसा स्नैक तैयार करें. इसे तवे पर फैलाकर दोनों तरफ से सेंक लें. इससे स्वाद थोड़ा अलग आता है और बैटर का बेहतरीन उपयोग हो जाता है. इसे दही या हरी चटनी के साथ खाया जा सकता है.

मिनी वडा जैसा स्वाद
अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा है, तो उसमें प्याज, अदरक, करी पत्ता और हरी मिर्च मिलाकर छोटे-छोटे पकौड़े जैसे बना सकते हैं. कड़ाही में तेल गर्म करें और चम्मच से थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें. सुनहरा होने तक तल लें. यह बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं. शाम की चाय के साथ यह शानदार स्नैक है.

सैंडविच में करें इस्तेमाल
बचा हुआ डोसा बैटर ब्रेड सैंडविच को भी नया ट्विस्ट दे सकता है. ब्रेड के बीच सब्जियां और चीज भरें. बाहर की तरफ हल्का बैटर लगाकर तवे पर सेंक लें. इससे सैंडविच पर हल्की कुरकुरी परत बन जाएगी और स्वाद भी अलग लगेगा. बच्चों के टिफिन के लिए भी यह अच्छा विकल्प है.

बैटर स्टोर करते समय रखें ध्यान
अगर बैटर बच गया है, तो उसे तुरंत फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में रखें. ज्यादा देर बाहर रखने से वह ज्यादा खट्टा हो सकता है. कोशिश करें कि 1 से 2 दिन के भीतर इसका इस्तेमाल कर लें. इस्तेमाल से पहले बैटर को अच्छी तरह चलाएं. अगर बहुत गाढ़ा हो गया है, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment