Last Updated:

शाम की भूख में अगर कुछ चटपटा, मसालेदार और हल्का खाना चाहते हैं, तो तंदूरी कॉर्न चाट ट्राई कर सकते हैं. भुने हुए कॉर्न, तंदूरी मसाले, नींबू और ताजी पुदीने की पत्तियों से तैयार यह चाट स्वाद में स्मोकी और बेहद लाजवाब लगती है. इसे घर पर आसानी से बनाकर शाम के स्नैक के तौर पर सर्व किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर शाम के समय कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो तंदूरी कॉर्न चाट एक बढ़िया विकल्प है. भुने हुए कॉर्न, मसाले, नींबू और ताजी हर्ब्स से तैयार होने वाली यह चाट स्वाद में काफी खास लगती है. शेफ रणवीर बरार की इस रेसिपी में कॉर्न को सीधे भूनकर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसमें हल्का स्मोकी और तंदूरी स्वाद आता है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है.

तंदूरी कॉर्न चाट के लिए सामग्री

इसके लिए 1 इंच कटा हुआ अदरक, 3 कटी हुई हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया और 2 मध्यम आकार के कटे प्याज चाहिए. इसके अलावा भुने हुए कॉर्न के दाने, भुनी और कटी हरी मिर्च और भुना हुआ कटा टमाटर लें. चाट में 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल, आधा बड़ा चम्मच तैयार किया हुआ तंदूरी मसाला, स्वादानुसार नमक, आधे मध्यम नींबू का रस और कुछ ताजी पुदीने की पत्तियां डालें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment