Last Updated:
Mint Lassi Recipe: पुदीना लस्सी एक आसान, टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक है जिसे बिना चीनी भी बनाया जा सकता है. दही, सौंफ और पुदीना मिलकर इसे ठंडा और पाचन के लिए फायदेमंद बनाते हैं. गर्मियों में ये ड्रिंक शरीर को एनर्जी और ताजगी दोनों देता है.
पुदीना लस्सी रेसिपी
Mint Lassi Recipe: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है खुद को ठंडा और फ्रेश रखना. खासकर जब तापमान लगातार बढ़ रहा हो, तब शरीर जल्दी थक जाता है और एनर्जी भी कम महसूस होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग ठंडी-मीठी चीजों की तरफ भागते हैं, लेकिन हर बार ज्यादा चीनी लेना सही नहीं होता. अब सवाल आता है कि ऐसा क्या पिया जाए जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी? यहीं पर पुदीना लस्सी एक शानदार ऑप्शन बनकर सामने आती है. खास बात ये है कि इसे बिना चीनी या चाशनी के भी बनाया जा सकता है और फिर भी इसका स्वाद कमाल का रहता है.
पुदीने की ताजगी, सौंफ की खुशबू और दही की क्रीमी टेक्सचर मिलकर ऐसा ड्रिंक तैयार करते हैं जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पेट को भी हल्का रखता है, अगर आप फिटनेस को लेकर सतर्क हैं या वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो ये लस्सी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. चलिए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से कैसे बनाया जाए और क्यों ये गर्मियों का सबसे बढ़िया देसी ड्रिंक माना जाता है.
कैसे बनाएं पुदीना लस्सी (बिना चीनी)
-1 कप ताजा दही
-1 छोटा चम्मच सौंफ
-8-10 पुदीने की पत्तियां
-1-2 चम्मच मिश्री या थोड़ा सा गुड़
-ठंडा पानी (जरूरत अनुसार)
-बर्फ के टुकड़े
बनाने का तरीका
सबसे पहले सौंफ को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, अगर समय कम हो तो सौंफ पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब भीगी हुई सौंफ को थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में बारीक पीस लें. इसके बाद इस पेस्ट को किसी बारीक छलनी या कपड़े से छान लें ताकि सिर्फ इसका अर्क मिल सके. अब एक बड़े बर्तन में दही डालें और उसे हल्का फेंट लें. इसमें सौंफ का अर्क, पुदीने की पत्तियां और थोड़ा सा मिश्री या गुड़ डालें. अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें ताकि लस्सी स्मूद और झागदार बन जाए. अंत में गिलास में बर्फ डालें और तैयार लस्सी को सर्व करें. चाहें तो ऊपर से कुछ पुदीने की पत्तियां सजाने के लिए डाल सकते हैं.
क्यों है ये लस्सी हेल्दी?
पुदीना लस्सी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है. दही इसमें सबसे अहम रोल निभाता है. ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और पेट को आराम देता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे डाइजेशन बेहतर होता है. सौंफ का इस्तेमाल गैस और भारीपन जैसी दिक्कतों को कम करता है. वहीं पुदीना शरीर को तुरंत ठंडक देता है और मुंह का स्वाद भी फ्रेश करता है. अगर आप चीनी की जगह गुड़ इस्तेमाल करते हैं तो आपको नेचुरल मिठास के साथ कुछ जरूरी मिनरल्स भी मिल जाते हैं. इस तरह ये लस्सी एक ऐसा कॉम्बिनेशन बन जाती है जो गर्मी में राहत देने के साथ-साथ शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाती है.
एक्स्ट्रा टिप्स
ज्यादा क्रीमी लस्सी के लिए दही थोड़ा गाढ़ा लें. अगर और ठंडक चाहिए तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं. वर्कआउट के बाद ये ड्रिंक और भी फायदेमंद रहती है.
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें