Last Updated:

गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ी स्टाइल भूटि छाछ एक आसान और स्वादिष्ट घरेलू पेय है, जिसे ठंडी छाछ में पहाड़ी नमक, सरसों के तड़के, राई और सूखी लाल मिर्च डालकर तैयार किया जाता है. तड़के की खुशबू और इसका अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि थकान भी दूर करता है, इसलिए गर्मियों में इसे रोज़ाना पीना फायदेमंद माना जाता है.

पिथौरागढ़. यह तपती गर्मी सच में हालत खराब कर देती है, ऐसे में हर किसी को कुछ ठंडा और ताज़गी देने वाला चाहिए होता है. अगर आप भी कुछ पहाड़ी और आसान रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो पहाड़ी स्टाइल भूटि छाछ आपके लिए एकदम परफेक्ट है. इसे बनाना इतना आसान है कि आप रोज़ बना सकते हैं, और इसका स्वाद ऐसा कि एक बार पीने के बाद बार-बार मन करेगा. इसे बनाना बहुत ही आसान है, सबसे पहले एक बड़ा गिलास ठंडी छाछ ले लीजिए, लगभग 1 से 1.5 कप. अगर घर की बनी छाछ हो तो और भी अच्छा. अब इसमें डालिए करीब आधा छोटा चम्मच पहाड़ी नमक, जो इसे एक अलग ही स्वाद देता है. अगर पहाड़ी नमक न हो तो आप सेंधा नमक भी इस्तेमाल कर सकते है. अब बात करते हैं इसके तड़के की, जो इस छाछ को खास बनाता है. एक छोटी कढ़ाई लें और उसमें 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल डालें. तेल को हल्का गरम होने दें. जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें आधा छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने) डालें. जैसे ही राई चटकने लगे, उसमें 1 से 2 सूखी लाल मिर्च डाल दें.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment