Last Updated:
Seasonal Sabji Recipe: छतरपुर में एक ऐसी भी डिश बनाई जाती है जिसे गर्मी में तैयार किया जाता है और बरसात में खाया जाता है. बरसात के मौसम में इस सब्जी का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. इस डिश को बनाने की प्रथा सदियों पुरानी है. पुरखों से चली आ रही है. जानें रेसिपी…
Seasonal Sabji Recipe: गर्मी के दौरान छतरपुर में एक खास डिश तैयार की जाती है. इसे बरसात में ज्यादा खाया जाता है. इसका कारण ये कि बारिश के दौरान बाजार में सब्जी की कमी होती है. जो सब्जी मिलती है, वह महंगी और उनमें कीड़ों का डर ज्यादा होता है, ऐसे में गर्मी में बनाई गई ये डिश काम आती है. बुंदेलखंड में पुरखों से ये प्रथा चली आ रही है. इस खास डिश को बरी कहते हैं.
बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘बरी सब्जी’ जो गर्मी में तैयार की जाती है और मानसून में खाई जाती है. ये सब्जी दाल-कुंभड़ा की अनोखी डिश होती है जो स्वाद, पौष्टिकता और टाइम‑टेस्टेड परम्परा से भरपूर होती है. 80 वर्षीय केशकली बताती हैं कि बुंदेलखंड में पुरखों से ये डिश बनती आई हैं. ये बरसात में खाई जाने वाली सब्जी होती है. इसे गर्मी में तैयार किया जाता है. इसे बरी की सब्जी के नाम से जानते हैं.
कैसे बनती है ये बरी
केशकली बताती हैं कि बरी को तैयार करने के लिए सबसे पहले चना और उड़द दाल को भिगोकर पीसा जाता है. हम तो इसे सिलबट्टे में पीसते आए हैं. शहर के लोग मिक्सर ग्राइंडर से भी पीस सकते हैं. इसके बाद कुंभड़ा का गूदा निकालना होता है. इस गूदे को पिसु हुई दालों में मिक्स कर दिया जाता है. तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार किया जाता है.
हींग और दही भी मिलाएं
केशकली बताती हैं कि इसके बाद पेस्ट में स्वादानुसार हींग डाल देना चाहिए और पेस्ट को चिकना करने के लिए थोड़ा दही की मात्रा भी डाल देना चाहिए. फिर मिक्स पेस्ट से अब धीरे-धीरे बरी रखना शुरू कर देनी चाहिए. 2 से 3 घंटे बाद ये बरी पूरी तरह से सूख जाएंगी. फिर इसे पन्नियों या पैकटों में बंद करके रख लेना चाहिए ताकि हवा न जा पाए.
बरसात में मजा देती है ये सब्जी
केशकली बताती हैं कि अगर इसमें हवा नहीं लगती है तो बरसात के 4 महीने तक इसकी सब्जी बनाकर खाई जाती है. बरसात के मौसम में ये सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. जैसे सामान्य सब्जियां बनती हैं वैसे ही ये सब्जी भी बनाई जाती है. पनीर की सब्जी भी बरी की सब्जी के सामने फीकी लगेगी. बरी सब्जी का पानी बहुत स्वादिष्ट रहता है. ये फायदा भी करता है सब्जी के पानी को सूप जैसा बच्चे पीते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें