Muskmelon Drink Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई ऐसी चीजों की तलाश में रहता है जो शरीर को ठंडक दे और दिनभर एनर्जी बनाए रखे. तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस भरा मौसम शरीर से तेजी से पानी खींच लेता है, जिसकी वजह से थकान, सुस्ती और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे समय में लोग नींबू पानी, शिकंजी, छाछ और लस्सी जैसे ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं. हालांकि रोज-रोज एक जैसा स्वाद पीना कई बार बोरियत भी पैदा कर देता है. खासकर बच्चों को कुछ नया और स्वादिष्ट चाहिए होता है, अगर आप भी गर्मियों में कोई ऐसा हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक ढूंढ रहे हैं जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखे, तो खरबूजे का शरबत आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. खरबूजा एक ऐसा मौसमी फल है जिसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है.

इसके साथ ही इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं. जब इस फल से क्रीमी और ठंडा शरबत तैयार किया जाता है तो उसका स्वाद इतना बेहतरीन हो जाता है कि एक बार पीने के बाद लोग बार-बार इसकी डिमांड करते हैं. आइए जानते हैं खरबूजे का स्वादिष्ट और गाढ़ा शरबत बनाने की आसान रेसिपी.

क्यों खास है खरबूजे का शरबत?
खरबूजा गर्मियों में मिलने वाला बेहद लोकप्रिय फल है. इसमें भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि गर्म मौसम में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. जब खरबूजे को दूध, साबूदाना और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर शरबत बनाया जाता है तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. यह ड्रिंक सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पेट भरने वाला भी होता है. इसलिए इसे शाम के समय या दोपहर में भी आराम से पिया जा सकता है.

खरबूजे का शरबत बनाने के लिए सामग्री
1. पका हुआ खरबूजा-1 मीडियम साइज
2. ठंडा दूध-3 कप
3. चीनी या मिश्री-4 से 5 चम्मच
4. वैनिला कस्टर्ड पाउडर-1 चम्मच (वैकल्पिक)
5. साबूदाना-3 चम्मच (उबला हुआ)
6. , बादाम और पिस्ता-बारीक कटे हुए
7. यची पाउडर-आधा छोटा चम्मच
8. फ के टुकड़े-जरूरत के हिसाब से

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट खरबूजे का शरबत
सबसे पहले खरबूजे को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उसे छीलकर बीज निकाल दें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कुछ टुकड़ों को सजावट के लिए अलग रख दें. अब मिक्सर जार में खरबूजे के टुकड़े और चीनी डालें. बिना पानी मिलाए इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और स्मूथ प्यूरी तैयार कर लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

इसके बाद आधा कप दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें. बाकी दूध को हल्का गर्म करें और उसमें कस्टर्ड वाला मिश्रण डाल दें. 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और पूरी तरह ठंडा होने दें, अगर आप कस्टर्ड नहीं डालना चाहते तो सीधे ठंडे दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

अब एक बड़े बाउल में ठंडा दूध, खरबूजे की प्यूरी, उबला हुआ साबूदाना और इलायची पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मिश्रण एकसार हो जाए. इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े, कटे हुए खरबूजे के टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स डाल दें. अब तैयार शरबत को सर्विंग ग्लास में निकालें और ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा-ठंडा परोसें.

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर आप शरबत को और ज्यादा रिच बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क भी मिला सकते हैं. वहीं चीनी की जगह मिश्री का इस्तेमाल करने से स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. कुछ लोग इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें भी डालते हैं जिससे इसकी खुशबू बढ़ जाती है, अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो ऊपर से वैनिला आइसक्रीम का छोटा स्कूप डालकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.

गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक
खरबूजे का शरबत स्वाद, ताजगी और ठंडक का शानदार मेल है. यह उन लोगों के लिए भी बढ़िया विकल्प है जो गर्मियों में कुछ अलग और हेल्दी पीना चाहते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आसानी से उपलब्ध होती हैं. एक बार यह शरबत बनाकर देखिए, हो सकता है कि आपके घर में छाछ और लस्सी की जगह यही नया फेवरेट ड्रिंक बन जाए.



Source link

Write A Comment