Sattu Ghati: गर्मी के मौसम में जहां लोग लू और डिहाइड्रेशन से जूझ रहे है. वहीं गाजीपुर के सुहवल चट्टी पर संतोष काका की सत्तू वाली घाटी लोगों को राहत दे रही है. मात्र 30 रुपये में मिलने वाला यह देसी नाश्ता पेट भरने के साथ शरीर को ठंडा रखने का काम करता है. सत्तू, अजवाइन और मंगरैल से बनी यह घाटी लू से बचाव में मददगार मानी जा रही है. खास बात यह है कि काका पिछले 20 साल से इसे मिट्टी के चूल्हे पर पारंपरिक तरीके से बनाते है. जिससे इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. अचारी मिर्च, सोयाबीन और चने की सब्जी के साथ इसका कॉम्बिनेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ग्राहकों का कहना है कि कम कीमत में भरपेट और स्वादिष्ट खाना कहीं और नहीं मिलता, जबकि काका इसे गर्मी का अमृत बताते है.