Last Updated:
Paneer Satay Recipe: आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर साते बना सकते हैं. इसकी बनाने की आसान रेसिपी आज हम आपको बताने वाले हैं. जहां सबसे पहले पनीर, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, लहसुन, बेसन, सोया सॉस और चीज का उपयोग होता है. इसे खाने के बाद आप रेस्टोरेंट का खाना भूल जाएंगे.
बोकारो: अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर साते का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप इसे घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि बड़े-बड़े रेस्टोरेंट का स्वाद भी इसके सामने फीका लगने लगेगा. ऐसे में आइए जानते हैं पनीर साते बनाने की आसान रेसिपी. इसे खाने के बाद घर वाले भी आपकी तारीफ करेंगे.
जानें पनीर साते की सामाग्री
बता दें कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पनीर, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, बारीक कटा हुआ लहसुन, बेसन का तैयार बैटर, सोया सॉस या टमाटर सॉस, चीज, हरा धनिया और तेल की जरूरत होगी. जहां सबसे पहले प्याज, गाजर और शिमला मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें. इसके बाद पनीर को लंबे या फिर क्यूब्स के आकार में काटकर रख लें.
अब एक टूथपिक में पनीर के साथ शिमला मिर्च, गाजर और प्याज के टुकड़ों को लगाकर स्टिक्स तैयार कर लें. इसके बाद इन पनीर स्टिक्स को बेसन से तैयार बैटर में अच्छी तरह डिप करें और गर्म तेल में डालकर सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
ग्रेवी से बढ़ेगा स्वाद
अब पनीर साते के ग्रेवी तैयार करने के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालें और तेज आंच पर अच्छी तरह भूनें. इसके बाद इसमें सोया सॉस या टमाटर सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसमें फ्राई किए हुए पनीर साते स्टिक्स डालें और मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह टॉस करें. इससे सॉस पनीर और सब्जियों पर अच्छी तरह कोट हो जाएगा.
अब आखिर में ऊपर से चीज और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और इसे प्लेट में निकालकर गार्निश करें. इस तरह घर पर ही आसानी से रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर साते तैयार हो जाएगा. इसे स्नैक्स के तौर पर परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं. इसे खाने के बाद आप रेस्टोरेंट वाला खाना भूल जाएंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें