जमशेदपुर: अगर आप होटल या ढाबे जैसा स्वादिष्ट राजमा घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह विधि आपके लिए है.  जहां आप आसान तरीके से कम मेहनत में मसालेदार और जायकेदार राजमा तैयार कर सकते हैं, जिसे चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है. इसका स्वाद आपको रेस्टोरेंट वाले राजमा जैसा लगेगा. साथ ही इसे खाने के बाद आप तारीफ भी जरुर करेंगे.

जानें राजमा की आसान रेसिपी

जमशेदपुर के वर्मा माइंस निवासी पूनम कुमारी ने बताया कि सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का राजमा लें और उसे साफ पानी से धोकर 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद, राजमा को प्रेशर कुकर में डालकर 8 से 10 सीटी आने तक पकाएं, ताकि वह पूरी तरह नरम हो जाए. क्योंकि नरम होने के बाद ही इसका स्वाद अच्छा लगेगा. ऐसे में आपको नरम होने तक उबालना है.

जानें ग्रेवी बनाने की रेसिपी

वहीं, एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें. जहां तेल गरम होने पर इसमें तेज पत्ता और कुछ खड़े मसाले डालें. फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. प्याज जितना अच्छा भुनेगा, ग्रेवी का स्वाद उतना ही बेहतर होगा. इसे खाने के बाद आपके घर वाले भी आपकी तारीफ करेंगे. यह रेसिपी भी बहुत ही आसान है.

जानें मसाला पकाने का तरीका

अब प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट कड़ाही में डालकर अच्छी तरह भूनें. जब मसाले से खुशबू आने लगे और तेल अलग होने लगे, तो इसमें स्वादानुसार नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और थोड़ा गरम मसाला डालें. वहीं, सभी मसालों को मिलाकर कुछ देर तक पकाएं, ताकि उनका कच्चापन निकल जाए. कच्चापन निकलने तक आपको लगातार मसाले को पकाना है.

जानें राजमा को ग्रेवी में कब मिलाएं

इसके बाद, बारीक कटे हुए टमाटर डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह पकाएं. टमाटर गलने और मसाले से तेल अलग होने तक इसे पकाते रहें. अब उबला हुआ राजमा इसमें डाल दें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. जहां जरूरत के हिसाब से राजमा का उबला हुआ पानी भी इसमें डाल सकते हैं.

अंतिम चरण और परोसना

ऐसे में राजमा को धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें, ताकि मसालों का स्वाद राजमा में अच्छी तरह मिल जाए. जब ग्रेवी आपकी पसंद के अनुसार गाढ़ी हो जाए, तो ऊपर से थोड़ा गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें. इस तरह घर पर ही स्वादिष्ट और मसालेदार राजमा तैयार हो जाएगा. इसे गर्मागर्म चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ परोसें और होटल-ढाबे जैसा स्वाद घर पर ही लें.



Source link

Write A Comment