Last Updated:
Punjabi Tadka Dal Recipe: पंजाबी तड़का वाली दाल अधिकतर लोगों को पसंद होती है. अक्सर लोग रेस्टोरेंट या ढाबे पर जाकर इस दाल का लुत्फ उठाते हैं. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो रेसिपी आसान है. पंजाबी तड़का दाल का स्वाद और खुशबू दोनों को कई गुना बढ़ा देता है. घी, लहसुन और मसालों से बना यह तड़का खाने का मजा दोगुना कर देता है.
घर पर दाल बनाकर उसमें आसानी से पंजाबी तड़का लगाया जा सकता है.
Punjabi Tadka Dal Recipe: दाल हमारी डाइट का जरूरी हिस्सा है. वेजिटेरियन लोगों के लिए दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है. इसमें प्रोटीन के अलावा तमाम पोषक तत्व होते हैं. सभी लोगों को रोज अपनी डाइट में दाल शामिल करने की सलाह दी जाती है. दाल में असली स्वाद तब आता है, जब उसमें पंजाबी स्टाइल तड़का लगाया जाए. यह तड़का न सिर्फ दाल के स्वाद को दोगुना कर देता है, बल्कि उसकी खुशबू पूरे घर और मोहल्ले में फैला देता है. यही वजह है कि पंजाबी तड़का वाली दाल को लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं. पंजाबी तड़के की खासियत यह है कि इसमें देसी घी या मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है.
सबसे पहले एक छोटे पैन में घी गर्म किया जाता है, फिर उसमें जीरा, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डाले जाते हैं. जब ये हल्के सुनहरे हो जाते हैं, तो उसमें लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा कसूरी मेथी डालकर तुरंत तड़का तैयार किया जाता है. इस तड़के को जब गरम-गरम दाल पर डाला जाता है, तो उसकी खुशबू देखते ही बनती है. हल्की सी भाप के साथ मसालों की खुशबू पूरे किचन में फैल जाती है. यही वह पल होता है जब दाल का स्वाद असली पंजाबी अंदाज में बदल जाता है और खाने वाले उसे खाने से खुद को रोक नहीं पाते. इस तड़के से दाल का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.
पंजाबी तड़का सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह दाल को और भी ज्यादा पौष्टिक बना देता है. लहसुन और जीरा पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं, वहीं घी शरीर को एनर्जी देता है. यही कारण है कि यह तड़का स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इस तड़के की एक और खास बात यह है कि इसे आप किसी भी दाल मसूर, तूर या मूंग दाल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. हर दाल का स्वाद इसमें और भी निखर जाता है. खासकर जब इसे गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है, तो खाने का मजा कई गुना बढ़ जाता है. अगर आप भी रोज की साधारण दाल से बोर हो चुके हैं, तो एक बार पंजाबी तड़का जरूर ट्राई करें.
घर पर टेस्टी दाल बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले आप अपनी पसंद की दाल लें. दाल को अच्छे से धोकर 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे दाल जल्दी और अच्छे से पकती है. अब कुकर में दाल, हल्दी, नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पका लें. दाल पकने के बाद उसे हल्के हाथ से मैश करें, ताकि वह स्मूद और गाढ़ी हो जाए. इससे दाल का टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर हो जाते हैं. अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो उसमें गर्म पानी मिला सकते हैं. इसके बाद उसमें तड़का लगाएं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें