Last Updated:
Aalu Bada Banane Ki Recipe: बरसात का सीजन चल रहा है. ऐसे में बरसात के समय में हर कोई चटपटा और नई डिश खाने की शौक रखता है. ऐसे में आलू वड़ा सबसे बेस्ट रेसिपी है. अगर आप आलू वड़ा बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक नई रेसिपी के बारे में बताएंगे.
बरसात का सीजन चल रहा है. ऐसे में बरसात के समय में हर कोई चटपटा और नई डिश खाने की शौक रखता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर में शाम या सुबह के समय बाजार जैसा आलू वड़ा बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक नई रेसिपी के बारे में बताएंगे.
अगर आप भी अपने घर में बाजार जैसा टेस्टी आलू वड़ा बनाना चाहते हैं तो आप हम आपको बताने वाले हैं इस आसान रेसिपी के बारे में कि कुछ ही मिनट में झटपट घर पर ही बाजार जैसा टेस्टी आलू वड़ा कैसे तैयार कर सकते हैं और अपने घर पर भरपूर मात्रा में खा सकते हैं.
घर पर आलू वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ कच्चे आलू लेने पड़ेंगे और उसको कुकर में उबालना पड़ेगा. उसके बाद आप आलू को चलाकर उसको अच्छी तरह से मेस कर लें और एक कढ़ाई में तेल डालकर उसको नमक, मिर्च, धनिया पाउडर सहित अन्य स्वाद अनुसार मसाले को डालकर भुन लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जैसे ही आलू भुन जाए, उसको ठंडा होने के लिए एक प्लेट में रख दें और उसके बाद आप बाजार से बेसन लाकर उसमें हल्का पानी और नमक डालकर उसका घोल बना लें. उसको ज्यादा पतला नहीं करना है. उसको मीडियम गड्ढा रखना है, ताकि उसमें आलू आसानी से चिपक जाए.
इसके बाद आपको अब कड़ाही में पर्याप्त तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करना है. आलू की एक-एक गोली को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं और गर्म तेल में सावधानी से डालते रहें. एक साथ बहुत ज्यादा वड़े न डालें, वरना तेल का तापमान कम हो सकता है और वड़े कुरकुरे नहीं बनेंगे.
तेल में डालने के बाद आलू वड़े मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक उसको तलते रहना है. बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, ताकि सभी तरफ से बराबर से वह पक जाएं. जब वड़े सुनहरे रंग के हो जाएं तो इन्हें तेल से निकालकर टिश्यू या पेपर पर रखें, जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए. इसके बाद उसको आप खा सकते हैं.
इसके साथ ही आप बरसात के मौसम में गरमा-गरम आलू वड़े को आप हरी धनिया-पुदीना चटनी, इमली की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसकर खा सकते हैं, जो इसके स्वाद को और भी मजेदार बना देता है और आपके घर पर ही होटल के जैसा टेस्ट मिलता है.
हमारी ओर से बताई गई इस आसान रेसिपी से आप घर में ही बाजार जैसा आलू वड़ा बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको कम से कम 20 से 25 मिनट का समय लगेगा, जिसको आप हरी धनिया, मिर्च की चटनी के साथ सेवन कर सकते हैं, जो आपके आलू वड़े के स्वाद को और भी मजेदार बना देगी.