Last Updated:

Kele Ke Vade Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में कच्चे केले, आलू और चावल के आटे से बनने वाले वड़े काफी प्रसिद्ध हैं. ये कुरकुरे और स्वादिष्ट वड़े बरसात के मौसम में खूब पसंद किए जाते हैं, जिन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

Kele Ke Vade Recipe: बुरहानपुर के पारंपरिक खानपान में केले के वड़े भी अपनी अलग पहचान रखते हैं. कम सामग्री में आसानी से तैयार होने वाला यह व्यंजन स्वाद के साथ स्थानीय खाद्य परंपरा को भी दिखाता है. अगर आप भी बरसात के समय में कुछ चटपटा खाने का प्लान बना रहे हैं. तो आप आपके घर पर केले के बड़े तैयार कर सकते हैं. क्योंकि बुरहानपुर अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ खानपान के लिए भी खास पहचान रखता है. यहां अलग-अलग मौसम में पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. बरसात के मौसम में यहां कच्चे केले से बनने वाले वड़े लोगों को खूब पसंद आते हैं. कच्चे केले आलू और चावल के आटे से तैयार होने वाले इन वड़ों को स्थानीय स्तर पर केले के वड़े के नाम से भी जाना जाता है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के दिनों में शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो केले के वड़े एक अच्छा विकल्प माने जाते हैं. इनकी खासियत इनका स्वाद और कुरकुरा पन है. बुरहानपुर में कई घरों में इन्हें पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. केले के वड़े बनाने के लिए कच्चे केले आलू चावल का आटा तेल जीरा नमक और मिर्ची की जरूरत होती है. सबसे पहले कच्चे केले और आलू को उबालकर अच्छी तरह मैश किया जाता है. इसके बाद इसमें चावल का आटा मिलाया जाता है. मिश्रण में स्वाद के अनुसार नमक मिर्ची और जीरा डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाया जाता है. इसके बाद तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाए जाते हैं.

ऐसे बनते हैं वड़े
कड़ाही में तेल गर्म करने के बाद इन्हें मध्यम आंच पर तला जाता है. वड़ों को तब तक सेंका जाता है जब तक उनका बाहरी हिस्सा सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए. इसके बाद इन्हें निकालकर कुछ देर रखा जाता है और गरमा-गरम परोसा जाता है. इन केले के वड़ों की एक खासियत यह भी बताई जाती है कि इन्हें सही तरीके से रखने पर करीब दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. यही वजह है कि कई लोग इन्हें एक साथ बनाकर भी रखते हैं. बरसात के मौसम में परिवार के लोग इन्हें चाय या अपनी पसंद की चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment