Last Updated:
क्या आप भी रोज़-रोज़ एक जैसी सब्जियां खाकर ऊब चुके हैं? तो बैंगन की कलौजी आपके खाने का स्वाद बदल सकती है. जी हां कम समय में तैयार होने वाली यह खास रेसिपी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसका देसी जायका हर किसी को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देती हैं. विस्तार से जानिए…
बैंगन की कलौजी, जो घर की रसोई में अक्सर बनाई जाती हैं, जो इन दिनों स्वाद प्रेमियों की पहली पसंद बनती जा रही है. यकीन मानिए, अगर इसको अच्छे से तैयार कर दिया जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना मिलेगा. मसालों की खुशबू और बैंगन की मुलायम बनावट ही इसे खास बनाती है. इसी के चलते, यह साधारण सब्जी भी खाने की थाली को स्पेशल बना सकती हैं.
आज हम आपको, जिस शानदार रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके हिसाब से सबसे पहले ताजे और मध्यम आकार के बैंगन का चयन करना जरूरी है. अब बैंगन को बीच से हल्का काट लें और उसमें कई छोटे-छोटे चीरे लगा दें. इससे मसाले आसानी से अंदर तक पहुंच जाते हैं और हर निवाले में स्वाद का जादू मिलता हैं.
अब एक कटोरी लें और इसमें सरसों का तेल मिला दीजिए. इसके बाद हल्दी, नमक, सब्जी मसाला, गरम मसाला और थोड़ा पानी मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंटकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करना चाहिए. उक्त मसाला इस रेसिपी की असली आधार है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
72 वर्षीय डॉ. श्री राम सिंह ने कहा कि, अब तैयार मसाले को बैंगन के हर चीरे में अच्छी तरह मिला देना चाहिए. ध्यान रखें कि मसाला सिर्फ ऊपर ही नहीं, बल्कि अंदर तक पहुंचे. जब बैंगन पूरी तरह मसाले से लिपट जाए, तब कुछ मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दे, ताकि स्वाद में जादू आ जाए.
अब कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें तैयार बैंगन को तलने के लिए सरसों का तेल डालकर गर्म करें. इसके बाद, मसाले से लिपटे बैंगन को सावधानी पूर्वक कड़ाही में डाल दें. धीमी आंच पर पकाने से मसालों का स्वाद बेहतर तरीके से आता है और बैंगन भी अंदर तक अच्छी तरह गलकर स्वाद को खींचती हैं.
हां, बैंगन को पकाते समय बीच-बीच में जरूर पलटते रहें, ताकि वह सभी तरफ से समान रूप से पक जाए. कुछ ही देर में रसोई में भीनी-भीनी खुशबू फैलने लगेगी. यही संकेत होता है कि, बैंगन की कलौजी लगभग तैयार हो चुकी है और परोसने का समय आ चुका हैं. इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है.
अब आपकी स्वाद से भरपूर बैंगन की कलौजी तैयार है, इसको चावल, दाल या ताजा रोटियों के साथ परोसा जा सकता है. इसका मसालेदार और देसी स्वाद साधारण भोजन को भी खास बना देता है. घर के सभी सदस्यों के साथ इसको एक बार चखने पर स्वाद का जादू बार-बार इसी को बनाने की फरमाइश करेगा.
बैंगन की यह आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी स्वाद के मामले में किसी दावत से कम नहीं है. बिल्कुल सही सुना आपने, पेट भर जाने के बाद भी इसका जायका लंबे समय तक याद रहता है. यदि आप कुछ नया और लाजवाब बनाना या खाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को एक बार आजमाना न भूले.