Last Updated:

गाजीपुर में राजा राम पिछले पांच सालों से अपनी देसी स्टाइल की चटपटी कॉर्न चाट बना रहे हैं, जो अब युवाओं और बच्चों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. उबले हुए स्वीट कॉर्न में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू और चाट मसालों का हल्का लेकिन स्वाद से भरपूर मेल इसे गर्मियों का परफेक्ट स्नैक बनाता है. कम खर्च और झटपट तैयार होने वाली यह चाट न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी हल्की और फायदेमंद मानी जाती है.

गाजीपुर. गरम हवा, पसीना और भारी खाने से भरी गर्मियों के बीच अगर कोई चीज तुरंत राहत देती है, तो वह है चटपटी कॉर्न चाट. गाजीपुर में राजा राम अपने देसी अंदाज में पिछले पांच सालों से इस हल्की लेकिन स्वाद से भरपूर चाट को तैयार कर रहे हैं. मकई, मसाले और नींबू के स्वाद से बनी यह चाट अब युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. राजा राम कोई बड़े रेस्टोरेंट के शेफ नहीं हैं, वे घर के स्वाद और हल्के खाने में भरोसा रखते हैं. यही वजह है कि उनकी कॉर्न चाट में मसालों का स्वाद तो है, लेकिन सादगी भी बनी रहती है. राजा राम बताते हैं कि कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले मकई को अच्छे से साफ धोया जाता है. इसके बाद चूल्हे पर पानी गर्म कर उसमें मकई डाल दी जाती है. “जब मकई अच्छे से उबल जाए, तब उसको छान लेना चाहिए,” वे कहते हैं. इसके बाद उसमें धनिया, हरी मिर्च, टमाटर और चाट मसाला मिलाया जाता है. राजा राम का मानना है कि अगर शुरुआत में थोड़ा तेल डाल दिया जाए तो स्वाद और बेहतर हो जाता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment