होमफोटोलाइफ़फूड

दिल्ली में यहां खाएं लंबे-लंबे गुलाब जामुन, राजस्थान- पंजाब का मिलता है स्वाद

Last Updated:

Rajasthan and Punjabi Style Gulab Jamun Shop In Delhi: छोटे और गोल गुलाब जामुन तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन अगर आप लंबे गुलाब जामुन जो राजस्थान और पंजाब में बहुत मशहूर हैं, उनका स्वाद दिल्ली में लेना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सा है वह रेस्टोरेंट, जो खासतौर पर लंबे गुलाब जामुन के लिए पूरे दिल्ली एनसीआर में मशहूर है. जहां पर लंबे गुलाब जामुन का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

अगर आप लंबे गुलाब जामुन खाने के शौकीन हैं तो आप दिल्ली के ऐसे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं, जो बिल्कुल सेंट्रल दिल्ली में है. यह रेस्टोरेंट पूरे दिल्ली में अपने लंबे गुलाब जामुन के लाजवाब और लजीज स्वाद के लिए जाना जाता है. इस रेस्टोरेंट का नाम पंजाबी गाली है. जो कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन के बेहद करीब स्थित है. यहां पर दूर-दूर से लोग लंबे गुलाब जामुन का स्वाद लेने के लिए आते हैं, क्योंकि यहां पर दो लंबे गुलाब जामुन की कीमत मात्र 89 रुपए रखी गई है, लेकिन आपका पैसा वसूल हो जाएगा.

इसके अलावा लंबे गुलाब जामुन के लिए आप दिल्ली के शाहदरा मौजपुर स्थित शगुन स्वीट्स भी जा सकते हैं. यहां पर भी लंबे गुलाब जामुन खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. खास तौर पर त्यौहार सीजन में सबसे ज्यादा इनके लंबे गुलाब जामुन की डिमांड होती है, क्योंकि इनके यहां लंबे गुलाब जामुन की कीमत 60 रुपए से शुरू होती है. अगर आप दो पीस खाना चाहें तो उसे खाकर आप यकीनन अच्छा महसूस करेंगे. क्योंकि यहां का स्वाद ही बेहद लजीज होता है. लंबे गुलाब जामुन के लिए यह रेस्टोरेंट भी काफी मशहूर है.

इसके अलावा लंबे गुलाब जामुन के लिए चांदनी चौक भी बहुत मशहूर है. चांदनी चौक की गलियों में जब आप जाएंगे तो वहां पर भी लंबे गुलाब जामुन की खुशबू आप तक पहुंच ही जाएगी. क्योंकि यहां पर भी लंबे गुलाब जामुन बनाए जाते हैं. खास तौर में पंजाबी और राजस्थानी स्टाइल में बनाए जाते हैं. यहां पर गुलाब जामुन की कीमत भी बहुत सस्ती रखी गई है, जैसे यहां पर आपको 40 रुपए के दो पीस मिल जाएंगे, लेकिन स्वाद अच्छा होगा और लंबे गुलाब जामुन की खासियत यह है कि इसे आप गिफ्ट भी देंगे तो गिफ्ट पाने वाले भी देखकर खुश हो जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लंबे गुलाब जामुन के लिए दिल्ली का सरोजिनी नगर भी काफी मशहूर है और लाजपत नगर में भी आप जा सकते हैं. लाजपत नगर और सरोजिनी नगर की मिठाइयों की दुकान पर जब आप जाकर लंबा गुलाब जामुन मांगेंगे तो यकीन मानिए उसमें भी आपको वैरायटी मिल जाएगी. कुछ काले जामुन जैसे मिलेंगे तो कुछ रसगुल्ला जैसे लंबे गुलाब जामुन मिलेंगे जिसे खाकर आपका तरोताजा हो जाएगा. यहां पर भी गुलाब जामुन की कीमत की बात करें, तो यहां पर दो पीस की कीमत लगभग 80 रुपए है, क्योंकि यहां पर वैरायटी बहुत मिलेगी आपको इसलिए यह जगह भी बेस्ट है.

दिल्ली में पिक्चर में नजर आ रहे इतने लंबे बड़े और गुलाब जामुन भी मिलते हैं, लेकिन यह महंगे होते हैं. यह दो पीस ही आपको 150 रुपए से ज्यादा के मिलेंगे लेकिन उनका स्वाद भी लाजवाब होता है और एक व्यक्ति एक गुलाब जामुन भी पूरा नहीं खा सकता है. क्योंकि यह बहुत ज्यादा मीठा होता है और साइज में भी काफी बड़ा होता है. लंबे गुलाब जामुन के लिए दिल्ली के सभी मार्केट काफी मशहूर है. आपको लंबे गुलाब जामुन खाने के लिए दिल्ली के जिन मार्केट के नाम बताए गए हैं या जिन दुकानों के नाम बताए गए हैं आप वहां जा सकते हैं.

यकीनन इतने बड़े और इतने लंबे गुलाब जामुन आपने बहुत कम ही देखे होंगे, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली लंबे गुलाब जामुन के लिए काफी मशहूर है. क्योंकि यहां पर राजस्थान और पंजाबी स्टाइल में गुलाब जामुन बनाए जाते हैं. यहां पर आपको छोटे रसगुल्ला और छोटे गुलाब जामुन बहुत कम ही देखने के लिए मिलेंगे. क्योंकि ज्यादातर दुकानों पर यह लंबे वाले गुलाब जामुन ही काफी लोग खरीदते हैं. इसी की डिमांड ज्यादा है. लोगों को यही काफी पसंद भी आते हैं. क्योंकि इसमें दो पीस में चार लोग खा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment