सिविल लाइंस के रामगंगा विहार फेस-2 स्थित चटोरी गली मुरादाबाद की सबसे मशहूर फूड स्ट्रीट मानी जाती है. नगर निगम ने इसे 90 मीटर लंबी मॉडल रोड के रूप में विकसित किया है, जहां फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और हरित पट्टी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. हर शाम 5 बजे के बाद यहां 30 से अधिक ठेले और फूड स्टॉल सज जाते हैं, जिन पर मोमोज, स्प्रिंग रोल, चाउमीन, बर्गर, पिज्जा, पावभाजी, दाल चाट, आलू टिक्की, गोलगप्पे, दही-भल्ले, समोसे, कचौड़ी, सोया चाप, शेक, कोल्ड कॉफी, आइसक्रीम और कुल्फी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है.