अगर आप चाय के स्वाद के शौकीन आए तो ऋषिकेश में एम्स के पास आपको इसकी चाहत पूरी हो जाएगी. यहां के बैराज कॉलोनी के सामने लगने वाला राजस्थान केसर चाय का छोटा सा कार्ट इन दिनों पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है. यहां सुबह से शाम तक चाय के शौकीनों की लंबी लाइन लगी रहती है. महज 25 रुपये में मिलने वाली इस चाय की खासियत इसका गाढ़ा स्वाद, मलाईदार टेक्सचर और केसर की लाजवाब खुशबू है. कार्ट के मालिक नरेंद्र के अनुसार इस चाय को बनाने के लिए सामान्य बर्तनों के बजाय पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है. इसमें फुल क्रीम दूध, असली केसर और एक खास सीक्रेट मसाले का उपयोग किया जाता है. नरेंद्र का कहना है कि वे स्वाद और क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करते. यहां आने वाले ग्राहकों जैसे जय सिंह और सुधा का भी यही मानना है कि यह चाय दूसरी जगहों की तरह पतली नहीं, बल्कि काफी रिच और फ्रेश होती है. इसका मलाईदार स्वाद और बेहतरीन खुशबू लोगों को दोबारा यहां आने पर मजबूर कर देती है. यदि आप भी ऋषिकेश आ रहे हैं और चाय के शौकीन हैं, तो एम्स के पास मिलने वाली इस खास केसर चाय का अनुभव जरूर ले सकते हैं.