Last Updated:
Jabalpur Jail Samosas: मध्य प्रदेश की जबलपुर जेल अब केवल सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि अपने जायकेदार समोसों के लिए चर्चा का केंद्र बन गई है. जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के पुनर्वास के लिए शुरू की गई इस पहल को शहर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
जबलपुर. आपने जेल के बारे में सुना होगा कि वहां कैदियों को कड़ी सजा दी जाती है, लेकिन अगर हम कहें कि अब जेल एक ‘किचन’ में बदल चुका है, तो आप क्या कहेंगे? चौंकिए मत! मध्य प्रदेश की एक जेल में कैदी अब सिर्फ सजा नहीं काट रहे, बल्कि वे बाकायदा ‘शेफ’ बनकर समोसे और नाश्ता तैयार कर रहे हैं. इन समोसे का स्वाद इतना लाजवाब है कि शहर के लोग भी अब जेल के गेट पर कतार लगाकर इन्हें खरीदने पहुंच रहे हैं.
यह अनोखी पहल एक सहकारी संस्था के तहत शुरू की गई है, जहां कैदियों को न केवल काम सिखाया जा रहा है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश भी की जा रही है. जेल के भीतर कैदियों के लिए नाश्ते और स्नैक्स की व्यवस्था की जाती है, वहीं जेल के बाहर ‘इन्द्रा मार्केट’ के पास खुली कैंटीन में यही नाश्ता आम जनता के लिए भी उपलब्ध है.
क्वालिटी में नंबर वन, डिमांड भी जोरदार
जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि यहां तैयार होने वाले समोसे और आलूबंडे क्वालिटी और साइज के मामले में बाजार से बेहतर हैं. शायद यही कारण है कि जेल के गेट पर लगी स्टॉल पर रोजाना 12 सौ से 13 सौ समोसे हाथों-हाथ बिक जाते हैं. यह कैंटीन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलती है, और देखते ही देखते सारा माल खत्म हो जाता है.
कैदियों के लिए ‘नई शुरुआत’…मिल रहा पारिश्रमिक
यह केवल एक बिजनेस मॉडल नहीं है. जेल प्रशासन इसे कैदियों के लिए एक ‘कौशल विकास’ के रूप में देख रहा है. जेल के अंदर कैदी समोसे बनाना सीख रहे हैं, और लगभग 8-10 कैदी तो अब इसमें पूरी तरह एक्सपर्ट हो चुके हैं. ये कैदी जब अपनी सजा पूरी करके बाहर जाएंगे, तो वे अपना खुद का छोटा बिजनेस शुरू करने में सक्षम होंगे. इसके बदले में उन्हें पारिश्रमिक भी दिया जाता है. दूसरी तरफ कैदियों के हाथ के बने स्वादिष्ट समोसे के आगे निजी रेस्टोरेंट का व्यापार भी फीका पड़ चुका हैं.
आयोजनों के लिए मिलते हैं थोक ऑर्डर्स
कैदियों द्वारा तैयार किए जा रहे इन समोसों की बढ़ती मांग को देखते हुए जेल प्रशासन न थोक ऑर्डर्स भी लेना शुरू कर दिया हैं. जहां ग्राहक बड़ी संख्या में ऑर्डर भी देते है. हालांकि, किसी भी विशेष आयोजन के लिए बड़ी मात्रा में समोसे मंगवाने हेतु ग्राहकों को एक दिन पहले एडवांस पेमेंट करना अनिवार्य होगा. जिसके लिए ग्राहक जेल कंट्रोल रूम के नंबर 0761-2620016 या मोबाइल नंबर 9691992986 पर संपर्क भी कर सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें