Last Updated:

Sidhi News: कच्चे आम वाली दाल बनाने के लिए दो-तीन कच्चे आम और आधा कप अरहर दाल को हल्दी, नमक और पानी के साथ प्रेशर कुकर में तीन से चार सीटी आने तक पकाया जाता है. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म कर साबुत लाल मिर्च और सरसों के बीज का तड़का लगाया जाता है.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों आम के पेड़ों पर छोटे-छोटे फल यानी टिकोरों की बहार नजर आ रही है. गर्मी के मौसम में ये कच्चे आम न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आमतौर पर लोग टिकोरों का उपयोग अचार और चटनी बनाने में करते हैं लेकिन अब इन्हें दाल में डालकर भी स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार की जा रही है. सीधी निवासी प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि कच्चे आम वाली दाल फ्राई इन दिनों काफी पसंद की जा रही है. इसे अरहर या मसूर की दाल के साथ आसानी से बनाया जा सकता है. यह दाल स्वाद में खट्टी-चटपटी होती है और कम समय में तैयार हो जाती है, इसलिए इसे लंच या डिनर में रोजाना भी शामिल किया जा सकता है.

प्रियंका ने आगे बताया कि कच्चे आम वाली दाल की रेसिपी में दो-तीन कच्चे आम और आधा कप अरहर दाल को हल्दी, नमक और पानी के साथ प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी आने तक पकाया जाता है. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म कर सरसों के बीज और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है. फिर पकी हुई दाल मिलाकर पांच मिनट उबालते हैं और इसे चावल के साथ गर्मागर्म परोसते हैं.

स्वाद के लिए फायदेमंद कच्चे आम वाली दाल
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ आरपी परौहा के अनुसार, कच्चे आम वाली दाल पाचन सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं. यह दाल खासकर गर्मियों में लू से बचाव करने में कारगर है. साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं. यह एक लो कैलोरी डिश है, जो वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है. इसके अलावा यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी सहायक मानी जाती है, जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link

Write A Comment