Last Updated:

Besan Chutney Recipe: आमतौर पर घरों में बेसन का इस्तेमाल पकौड़ी, चीला बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन गुजरात में बेसन की चटनी भी बनायी जाती है. जब घर में सब्जियां खत्म हो जाए तो ये रेसिपी आपके फीके से खाने में स्वाद का तड़का लग सकती है. यहां जानिए इसे कैसे तैयार किया जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर आपके घर में टमाटर , धनिया या पुदीना खत्म है तो आप खाने की थाली में चटपटा स्वाद जोड़ने के लिए स्वादिष्ट गुजराती बेसन चटनी बना सकते हैं. यह एक आसान, झटपट बनने वाली और बेहद स्वादिष्ट डिश है, जो रोटी, पराठे या चावल के साथ खाई जा सकती है. गुजराती स्टाइल बेसन चटनी का स्वाद हल्का खट्टा, थोड़ा मसालेदार और बेहद लाजवाब होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 10 से 15 मिनट का समय लगता है.

बेसन भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है और इससे पकौड़े, ढोकला जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं. लेकिन इस रेसिपी में बेसन को एक स्वादिष्ट करी जैसी चटनी का रूप दिया जाता है. कम सामग्री और कम समय में तैयार होने वाली यह डिश उन दिनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जब घर में सब्जियां न हों या जल्दी खाना बनाना हो यहां जानिए इसकी पूरी रेसिपी.

बेसन की चटनी की रेसिपी
सामग्री
½ कप बेसन
1½ से 2 कप पानी
1 बड़ा चम्मच तेल
½ छोटा चम्मच राई
½ छोटा चम्मच जीरा
चुटकीभर हींग
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
½ छोटा चम्मच हल्दी
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
थोड़ा गुड़ या चीनी (वैकल्पिक)
हरा धनिया

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें और उसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए अच्छी तरह फेंटें. ध्यान रखें कि घोल में कोई गांठ न रहे. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई, जीरा, हींग और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं.
  • इसके बाद बेसन का घोल धीरे-धीरे कड़ाही में डालें और लगातार चलाते रहें. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मध्यम आंच पर पकाते रहें. कुछ ही मिनटों में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा. बेसन का कच्चापन खत्म होने तक इसे पकाना जरूरी है.
  • जब चटनी अच्छी तरह पक जाए तो इसमें नींबू का रस डालें. चाहें तो थोड़ा गुड़ या चीनी भी मिला सकते हैं, जिससे हल्का मीठा-खट्टा गुजराती स्वाद मिलेग. ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

ध्यान रखने वाली बातें
बेसन को सीधे गर्म कड़ाही में न डालें, वरना गांठें बन सकती हैं. हमेशा पहले पानी में घोल तैयार करें. साथ ही तेज आंच पर पकाने से बचें, क्योंकि बेसन जल्दी तले में चिपक सकता है. यह चटनी गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment