भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और तेलंगाना पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी DSP मोहम्मद सिराज ने 20 जुलाई को तेलंगाना के DGP सी. वी. आनंद से शिष्टाचार भेंट की। मई में सी. वी. आनंद के डीजीपी बनने के बाद यह पहली बार था, जब सिराज ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

DGP कार्यालय में हुई इस मुलाकात में पुलिस मुख्यालय के इंस्पेक्टर जनरल (P&I) गजराव भूपाल और DSP (स्पोर्ट्स) रामाराव भी शामिल रहे। गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में मोहम्मद सिराज ने आधिकारिक रूप से तेलंगाना पुलिस में DSP का पदभार संभाला था।

सिराज 2024 में बने थे DSP

सिराज को यह सम्मान भारत की T20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद मिला था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद सिराज को सरकारी नौकरी और आवासीय भूखंड देने की घोषणा की थी। इसके बाद अगस्त 2024 में राज्य मंत्रिमंडल ने सिराज और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन को DSP रैंक के ग्रुप-1 पद देने का फैसला किया। नियुक्ति का रास्ता साफ करने के लिए राज्य सरकार ने संबंधित कानून में संशोधन भी किया। साथ ही हैदराबाद के प्रतिष्ठित जुबली हिल्स स्थित रोड नंबर-78 पर सिराज को 600 वर्ग गज का प्लॉट भी आवंटित किया गया।

मोहम्मद सिराज फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। सिराज लंबे समय से लिमिटेड ओवर टीम से बाहर हैं। उन्होंने अपना आखिरी ODI मैच 18 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेला था। वहीं, T20I में वह आखिरी बार 7 फरवरी 2026 को USA के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलते नजर आए थे।

IPL 2025 में गेंद से किया कमाल

IPL 2026 में सिराज का प्रदर्शन बेहतर रहा था। उन्होंने 17 मैचों में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29.57 के औसत से 19 विकेट चटकाए थे। वह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में 7वें स्थान पर रहे थे। अब सिराज की कोशिश जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी करने पर होगी।

यह भी पढ़ें:

रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे सिराज, फिर सूर्या के कॉल ने T20 वर्ल्ड कप में पहुंचा दिया

वैभव सूर्यवंशी के हेलमेट में लगी रबाडा की तेज गेंद, सिराज ने तुरंत पूछा उनका हाल; फैंस भी गए घबराए

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment