होमफोटोलाइफ़फूड

डोसा-इडली के शौकीनों के लिए खुशखबरी! रांची के 4 बेस्ट साउथ इंडियन आउटलेट्स

Last Updated:

Ranchi Top South Indian Cafe: रांची में पिछले 9 महीनों में कई नए साउथ इंडियन कैफे खुले हैं, जो लोगों को ऑथेंटिक दक्षिण भारतीय स्वाद का अनुभव करा रहे हैं. इस कैफे में बिन्नी डोसा, घी पोडु इडली और फिल्टर कॉफी जैसे व्यंजन काफी लोकप्रिय हैं. यहां स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.

रांची में फिलहाल कुछ ऐसे कैफे खुले हैं. जहां पर एकदम साउथ इंडियन का ऑथेंटिक टेस्ट देखने को मिलता है. इससे पहले यहां पर इस तरह के आउटलेट देखने को नहीं मिलते थे. खासतौर पर 9 महीने के अंदर ही यहां पर कर्नाटक कैफे, दिशाएं, सवै कैफे यह सब देखने को मिले हैं.

यहां पर खासतौर पर रामेश्वरम कैफे के तर्ज पर एकदम ऑथेंटिक साउथ इंडियन डिश रखे जाते हैं. जैसे की बिन्नी डोसा से लेकर घी पोडु इडली, फिल्टर कॉफी और खास बात यह है कि यह लोगों का फिलहाल पसंदीदा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए युवा काफी पसंद कर रहे हैं.

इसके लिए आपको सबसे पहले आना होगा रांची के मॉल ऑफ रांची स्थित कर्नाटक कैफे में. जहां पर तो बिन्नी डोसा के कम से कम पांच रेंज देखने को मिलेंगे. एकदम रामेश्वरम वाल टेक्सचर और कलर भी. डोसा के यहां पर कम से कम 10 वैरायटी है. खासतौर पर जो साउथ इंडियन लवर है इसके लिए जगह हेवन से कम नहीं है, इडली से लेकर वडा सब कुछ मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद आप आ सकते हैं रांची के श्रेष्ठ दक्षिण कैफे में. जो कि लालपुर में स्थित है. यहां के संचालक गिरीश बताते हैं, यहां पर आपको केरल स्टाइल बिरयानी तक खाने को मिलेगा. साउथ इंडियन स्टाइल बिरियानी खासतौर पर यहां का काफी फेमस है व साउथ इंडियन थाली. हम जो भी परोसते हैं. वह केले के पत्ते में होते हैं. ऐसे में एकदम आपको साउथ इंडियन वाला टच ही मिलेगा.

इसके बाद आप आ जाइए रांची के सुजाता चौक स्थित दिशाए में. यहां पर तो सुबह में ब्रेकफास्ट के लिए लोग आना पसंद करते हैं. दरअसल, यह एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल है, लेकिन दम एकदम स्ट्रीट जैसा ₹100 में अब इडली वडा का स्वाद ले पाएंगे. यहां के मैनेजर सुधीर बताते हैं यहां पर बैठने का एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल इंतजाम है. हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है. लोग सामने बनते हुए देखते हैं की इडली सांभर कैसे बन रहा है.

इसीलिए यहां पर ब्रेकफास्ट को ध्यान में रखते हुए लोगों का हॉटस्पॉट माना जाता है. अगर आप अच्छे वातावरण में बैठकर एकदम बड़े शहर जैसा ब्रेकफास्ट का अनुभव करना चाहते हैं तो आप दिशाएं निश्चिततौर पर आ सकते हैं. इसके अलावा आप आ सकते हैं कांके रोड स्थित सवै, जो खास साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है. यहां पर ₹100 में आप इडली दो पीस खा पाएंगे. लेकिन यह दो पीस आपके लिए बहुत ही भारी भरकम होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment