ड्राई स्किन की समस्या होने पर अक्सर लोग सबसे पहले एक अच्छा मॉइस्चराइज़र खरीदने के बारे में सोचते हैं। हालांकि, स्किन केयर रूटीन में सही सीरम को शामिल करना भी त्वचा को हाइड्रेटेड और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है। डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. अंचल पंत के अनुसार, ड्राई स्किन वाले लोगों को अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से सही इंग्रीडिएंट्स वाले सीरम का चुनाव करना चाहिए। अगर आप भी अक्सर सोचते हैं कि ड्राई स्किन के लिए कौन सा सीरम इस्तेमाल करना चाहिए, तो यहां जानें कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स के बारे में जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

इन इंग्रीडिएंट वाले सीरम का स्किन केयर रूटीन में करें शामिल 

  • सेरामाइड्स: सेरामाइड्स एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो स्किन बैरियर को मजबूत और रिपेयर करने में मदद करता है। यह त्वचा से पानी के नुकसान को कम करने में भी सहायक हो सकता है, जिससे स्किन लंबे समय तक मॉइस्चराइज महसूस होती है। ड्राई स्किन वाले लोग सेरामाइड्स युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स को दिन में दो बार पर्याप्त मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • पेप्टाइड्स: अगर आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा है, तो रात के स्किन केयर रूटीन में पेप्टाइड्स को शामिल किया जा सकता है। पेप्टाइड्स त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए स्किन को सिग्नल देने में मदद करते हैं। इससे त्वचा को हेल्दी और बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

  • स्क्वेलिन: स्क्वेलिन प्राकृतिक रूप से हमारी त्वचा में पाया जाता है और इसका संबंध त्वचा की प्राकृतिक नमी बनाए रखने से होता है। स्क्वेलिन ऑयल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। अगर आपको अपने स्किन केयर रूटीन में फेशियल ऑयल इस्तेमाल करना पसंद है, तो स्क्वेलिन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, खासतौर पर ड्राई स्किन के लिए।

ड्राई स्किन के लिए सीरम चुनते समय अपनी त्वचा की जरूरत को समझना जरूरी है। इसके साथ ही सीरम लगाने के बाद एक अच्छा मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं, ताकि त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद मिल सके।

https://www.youtube.com/shorts/5jWThUZDCaM

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।





Source link

Write A Comment