Last Updated:
Creamy Curd Recipe: गाढ़ा और मलाईदार दही बनाने का सबसे बड़ा राज सही फैट वाला दूध चुनना है. फुल क्रीम दूध, सही तापमान, मिट्टी का बर्तन, मिल्क पाउडर और फ्रिज में सेट करने जैसी आसान ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर ही हलवाई जैसा चक्का दही तैयार कर सकते हैं.
गाढ़ा दही जमाने का तरीका
Creamy Curd Recipe: घर पर दही जमाना तो लगभग हर रसोई का हिस्सा है, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका दही बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार नहीं बनता. कभी दही में ज्यादा पानी निकल आता है, तो कभी उसका टेक्सचर ढीला रह जाता है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि आखिर हलवाई जैसा चक्का दही घर पर कैसे बनाया जाए. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सागर कुमार ने इस परेशानी का आसान हल बताया है. उनका कहना है कि गाढ़ा दही जमाने का राज सिर्फ जमाने की तकनीक में नहीं, बल्कि सही दूध चुनने में छिपा है, अगर दूध में फैट की मात्रा सही हो और उसे सही तापमान पर जमाया जाए, तो घर पर भी ऐसा दही तैयार किया जा सकता है जो बर्तन पलटने पर भी न गिरे.
मिट्टी का बर्तन, मिल्क पाउडर और दही जमने के बाद उसे फ्रिज में रखने जैसी छोटी-छोटी बातें आपके दही का पूरा रिजल्ट बदल सकती हैं. आइए जानते हैं गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने का पूरा तरीका.
गाढ़ा दही जमाने के लिए कौन सा दूध चुनें?
अगर आप चाहते हैं कि आपका दही बाजार जैसा गाढ़ा बने, तो सबसे पहले दूध का चुनाव सही होना चाहिए. बाजार में अलग-अलग फैट वाले दूध मिलते हैं, जिनमें 3%, 6% और 9% फैट वाले विकल्प शामिल हैं. सागर कुमार के मुताबिक, 9 फीसदी फैट वाला फुल क्रीम दूध दही जमाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. दूध में फैट जितना ज्यादा होगा, दही उतना ही मलाईदार और सख्त बनेगा. वहीं टोंड या लो-फैट दूध से दही अक्सर पतला जमता है और जल्दी पानी छोड़ सकता है.
दूध उबालने और ठंडा करने का सही तरीका
दही अच्छा जमाने के लिए सिर्फ सही दूध लेना काफी नहीं है. दूध को उबालने और ठंडा करने का तरीका भी उतना ही जरूरी है. सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद उसे कुछ देर ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि दूध पूरी तरह ठंडा नहीं होना चाहिए. सही तापमान जांचने के लिए उंगली वाला आसान तरीका अपनाएं. दूध में उंगली डालने पर हल्की गर्माहट महसूस होनी चाहिए, लेकिन उंगली जले नहीं. बहुत ज्यादा गर्म दूध में दही डालने से दही खट्टा हो सकता है. वहीं ज्यादा ठंडे दूध में दही ठीक से नहीं जमता.
मिट्टी के बर्तन में जमाएं दही
अगर आपके पास मिट्टी का बर्तन है, तो दही जमाने के लिए उसी का इस्तेमाल करें. मिट्टी का बर्तन अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे दही ज्यादा गाढ़ा बनता है. इसके अलावा मिट्टी के बर्तन में जमे दही का स्वाद भी काफी अच्छा लगता है. इसकी हल्की सोंधी खुशबू दही को और स्वादिष्ट बना देती है.
मिल्क पाउडर का आसान हैक
हर किसी को 9 फीसदी फैट वाला दूध आसानी से नहीं मिल पाता. ऐसे में आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्म दूध में एक से दो चम्मच मिल्क पाउडर मिलाने से दूध के ठोस तत्व बढ़ जाते हैं. इससे साधारण दूध से भी गाढ़ा और मलाईदार दही तैयार किया जा सकता है. ध्यान रखें कि मिल्क पाउडर को अच्छी तरह घोलें, ताकि उसमें गांठें न बनें.
View this post on Instagram