Last Updated:
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की मशहूर ग्रेवी वाली कटहल की सब्जी स्वाद में मटन जैसी लगती है. जानिए इसकी आसान रेसिपी, बनाने का सही तरीका और कटहल के स्वास्थ्य लाभ.
कटहल की ग्रेवी वाली सब्जी शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. कटहल को शाकाहारी मटन भी कहा जाता है. यह सब्जी टमाटर, दही और मसालों से तैयार की जाती है और रोटी या चावल के साथ परोसी जा सकती है.
दरअसल, पूर्वी यूपी और बिहार में गर्मी के दिनों में कटहल की सब्जी सबसे अधिक पसंद की जाती है. कटहल की सब्जी स्वाद में थोड़ा हटकर होती है. बनने के बाद ये मटन जैसी लगती है. इसलिए इसे शाकाहारियों का मटन भी कहा जाता है. पूर्वी यूपी और बिहार में खासतौर पर ग्रेवी वाली कटहल की सब्जी पसंद की जाती है.
इसका मसालेदार स्वाद लोगों को इतना पसंद आता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार इसे बनाने का मन करता है. कटहल की खासियत है कि इसे बनाने के लिए किसी महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में रोजाना उपयोग होने वाले मसालों और सामग्री से ही स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ऐसे में जो लोग रोज की दाल-सब्जी से ऊब चुके हैं, उनके लिए पूर्वी यूपी और बिहार स्टाइल कटहल की सब्जी स्वाद का नया विकल्प बन रही है. रसोईया गुड़िया कुमारी ने लोकल 18 से बताया कि कटहल की सब्जी कच्चे फल से बनाई जाती है.
ये इतनी स्वादिष्ट होती है कि कई बार मांसाहारी व्यंजन भी इसके आगे फीके लगते हैं. गुड़िया कुमारी ने बताया कि कटहल को कच्चे और पके दोनों रूपों में खाया जा सकता है, लेकिन सब्जी के लिए कच्चा कटहल सबसे बेहतर माना जाता है.
ग्रेवी वाली कटहल की सब्जी बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर नमक वाले पानी में उबालकर हल्का फ्राई करें, ताकि इसकी कच्ची गंध खत्म हो जाए. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर जीरा, हींग, प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन पेस्ट भूनें.
फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, दही और गरम मसाला डालकर गाढ़ा मसाला तैयार करें. अब इसमें कटहल डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं. आखिर में हरा धनिया डालकर गरमागरम रोटी, पराठा या चावल के साथ भरोसा जाता है.
वहीं, डॉ. रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बताया कि कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है. कटहल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाने में मददगार होते हैं.