Last Updated:

कॉफी पीना कई लोगों की रोज की आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी कॉफी भी है जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे. इस कॉफी को बनाने का तरीका भी आम कॉफी से बिल्कुल अलग है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इस कॉफी का नाम है कोपी लुवाक.

सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी से करने वाले लोगों की कमी नहीं है. किसी को ब्लैक कॉफी पसंद होती है तो किसी को कैपुचीनो या लाटे. लेकिन दुनिया में एक ऐसी कॉफी भी मौजूद है जो अपनी कीमत और बनाने के अनोखे तरीके की वजह से चर्चा में रहती है. इस कॉफी का नाम है कोपी लुवाक (Kopi Luwak). इसे दुनिया की सबसे महंगी कॉफी में से एक माना जाता है. इसकी खासियत सिर्फ इसका स्वाद नहीं बल्कि इसे तैयार करने की प्रक्रिया भी है.

इस कॉफी को बनाने की प्रक्रिया काफी अलग है. इसके लिए कॉफी चेरी यानी कॉफी के फल का इस्तेमाल किया जाता है. एशिया के कुछ हिस्सों में पाए जाने वाले एक छोटे जानवर सिवेट (Civet) इन फलों को खाता है. सिवेट जब कॉफी चेरी खाता है तो उसके पाचन तंत्र से गुजरने के बाद कॉफी बीन्स बाहर निकलती हैं. इसके बाद इन बीन्स को साफ करके सुखाया जाता है और फिर रोस्ट करके कॉफी तैयार की जाती है. यही अनोखी प्रक्रिया इस कॉफी को बाकी कॉफी से अलग बनाती है.

इतनी महंगी क्यों होती है यह कॉफी?
कोपी लुवाक की कीमत ज्यादा होने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं. इसकी उत्पादन प्रक्रिया सामान्य कॉफी की तुलना में काफी सीमित होती है. इसे तैयार करने में ज्यादा समय और मेहनत लगती है. इसके अलावा इसका स्वाद भी इसे खास बनाता है. कई कॉफी प्रेमियों के अनुसार, इस कॉफी में हल्का स्मूद टेस्ट और अलग तरह की खुशबू महसूस होती है.

कीमत कितनी होती है?
कोपी लुवाक की कीमत जगह, क्वालिटी और उत्पादन के तरीके के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. कई जगहों पर इसकी कीमत सैकड़ों डॉलर प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है. कुछ प्रीमियम वैरायटी इससे भी ज्यादा महंगी बिकती हैं. यही वजह है कि यह कॉफी आम लोगों की रोज की कॉफी नहीं बल्कि लग्जरी ड्रिंक मानी जाती है.

क्या यह कॉफी हमेशा इसी तरीके से बनाई जाती है?
यहां एक जरूरी बात यह है कि कोपी लुवाक को लेकर कई बार सवाल भी उठते हैं. कुछ जगहों पर इसे बनाने के लिए सिवेट को कैद करके रखा जाता है, जिसे लेकर पशु कल्याण से जुड़े लोग चिंता जताते हैं. वहीं, कुछ निर्माता ऐसी कॉफी बनाने का दावा करते हैं जिसमें जानवरों को नुकसान न पहुंचाया जाए और प्राकृतिक तरीके से बीन्स इकट्ठा की जाएं.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment